October 3, 2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 42 गेंद में 95 रन की जरूरत, नवाज का अर्धशतक, रवि ने एक ओवर में 20 रन लुटाए

Live

Sat, 03 Oct 2026 12:58 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Oct 2026 12:58 PM IST

विज्ञापन

India vs Pakistan Live Score Asian Games 2026 Final Gold medal clash Bumrah Sahibzada Vaibhav Ishan Abhishek

हसन नवाज - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

12:52 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: नवाज का अर्धशतक

पाकिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसन नवाज 29 गेंद में 54 रन और सैम अयूब 16 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने तीन ओवर में 44 रन लुटाए हैं। हसन और अयूब के बीच 75+ रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को 42 गेंद में 95 रन की जरूरत है।

12:47 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: हसन-अयूब जमे

पाकिस्तान ने 11 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को तीसरा झटका 39 के स्कोर पर लगा था। इसके बाद से हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी संभाली है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। फिलहाल अयूब 22 रन और नवाज 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन

12:39 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ

10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसन नवाज 18 गेंद में 26 रन और सैम अयूब नौ गेंद में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को जीत के लिए 60 गेंद में 136 रन की दरकार है। भारत इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना चाहेगा।

12:25 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फुस्स नजर आ रही है। टीम को सातवें ओवर में 39 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने माज सदाकत को सुंदर के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले कप्तान साहिबजादा फरहान और उस्मान खान पवेलियन लौट चुके हैं। अक्षर को यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले वह उस्मान को आउट कर चुके हैं। साहिबजादा को सुंदर ने पवेलियन भेजा था। सात ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल सैम अयूब और हसन नवाज क्रीज पर हैं।

12:20 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को पांचवें ओवर में 36 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। इससे पहले साहिबजादा फरहान 10 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा था। फिलहाल माज सदाकत और हसन नवाज क्रीज पर हैं।

12:14 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: कप्तान साहिबजादा फरहान आउट

पाकिस्तान को चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने साहिबजादा फरहान को अक्षर के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल माज सदाकत और उस्मान खान क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 34 रन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

12:11 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: तीन ओवर का खेल हुआ

तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान साहिबजादा फरहान छह रन और माज सदाकत 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को अब 102 गेंद में 188 रन की जरूरत है। 

12:01 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पहले ओवर में 11 रन बने।

11:42 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारत ने बनाए 211 रन

भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत ने उस पिच पर इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जहां स्पिनर्स को खूब मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।

भारत की शुरुआत सधी हुई रही थी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। वैभव को सैम अयूब ने आउट किया। वैभव ने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और अभिषेक ने पारी संभाली। दोनों ने 24 गेंद में 42 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह आउट हो गए। फिर श्रेयस ने ईशान किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 35 रन की साझेदारी की। पांच रन के अंतराल पर भारत ने इन दोनों के विकेट गंवा दिए। श्रेयस 24 गेंद में 21 रन और ईशान 18 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तो तिलक और दुबे की आंधी आई। तिलक और दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक ने 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में भारत ने 16 रन बटोरे। इस तरह भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए। अक्षर एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफान मिनहास ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सैम अयूब और अबरार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

11:37 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 195 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शिवम दुबे को अहमद दानियाल ने सदाकत के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।