IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. इस मैच की लाइव अपडेट्स आप इस पेज को रीफ्रेश करके हासिल कर सकते हैं.
IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. इस मैच की लाइव अपडेट्स आप इस पेज को रीफ्रेश करके हासिल कर सकते हैं.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/03/india-vs-pakistan-asian-games-final-live-2026-10-03-08-23-17.jpeg)
IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 212 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. अब सभी की नजरें भारतीय गेंदबाजों पर टिकी होंगी, जिनके कंधों पर भारत को गोल्ड मेडल दिलाने की जिम्मेदारी है. इस मैच की पल-पल की अपडेट्स आपको इस पेज को रीफ्रेश करके मिल जाएगी.
भारत पाकिस्तान में नहीं हुआ हैंडशेक
इस मुकाबले में भी टॉस के टाइम भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच हैंडशैक नहीं हुआ. अय्यर और फरहान ने एक दूसरे से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया और ऐसा ही आगे भी रहने वाला है. इस पूरे मैच में दोनों खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. इस मुकाबले में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास बड़ा स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान को दवाब में लाने और इस मुकाबले को अपने नाम करना का मौका होगा.
Oct 03, 2026 12:55 IST
IND vs PAK Final Live Score: 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 117/3
पाकिस्तान की टीम तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर आ रही है. मोहम्मद नवाज और सैम अयूब की जोड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और अपनी टीम को लक्ष्य की ओर लेकर बढ़ रही है. पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर के बाद 117/3 रन है.
Oct 03, 2026 12:26 IST
IND vs PAK Final Live Score: अक्षर पटेल ने माज सदाकत को किया आउट
अक्षर पटेल ने पाकिस्तान की पारी के 7वें ओवर में माज सदाकत को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. वो 3 चौकों के साथ 18 बॉल में 23 रन बनाकर आउट हुए.
Oct 03, 2026 12:19 IST
IND vs PAK Final Live Score: अक्षर पटेल ने उस्मान खान को 3 रन पर किया आउट
भारतीय स्टार स्पिनर अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. अक्षर ने उस्मान खान को अपना शिकार बनाया, जो 6 गेंद पर 3 रन बनाकर चलते बने. पाकिस्तान का स्कोर 36/2 हो गया है.
Oct 03, 2026 11:43 IST
IND vs PAK Final Live Score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान की टीम कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है.
Oct 03, 2026 11:36 IST
IND vs PAK Final Live Score: शिवम दुबे 27 रन बनाकर हुए आउट
शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और छोटी मगर आक्रामक पारी खेलकर पवेलियन लौटे. शिवम ने 15 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा.
Oct 03, 2026 11:25 IST
IND vs PAK Final Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154
भारतीय क्रिकेट बोर्ड तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी की है और रनगति पर लगाम लगाया है. तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 154 है.
Oct 03, 2026 11:10 IST
IND vs PAK Final Live Score: श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंद पर 21 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. अय्यर ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए और 87.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
Oct 03, 2026 11:06 IST
IND vs PAK Final Live Score: ईशान किशन 20 रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान के अराफत मिन्हास ने ईशान किशन की पारी पर फुल स्टॉप लगाया. ईशान 18 गेंद पर 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 चौके लगाए.
Oct 03, 2026 11:02 IST
IND vs PAK Final Live Score: 12 ओवर बाद स्कोर 124 के पार
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं. अय्यर 18 और ईशान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Oct 03, 2026 10:48 IST
IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. वो 28 बॉल में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेलकर अराफात मिन्हास की बॉल पर उस्मान खान को कैच थमा बैठे.
Oct 03, 2026 10:41 IST
IND vs PAK Final Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/2
भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया है. मगर, अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे हुए हैं और उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है. अभिषेक ने 20 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया है. 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/2 है.
Oct 03, 2026 10:28 IST
IND vs PAK Final Live Score: संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट
पाकिस्तानी गेंदबाज अहमद दानियाल ने भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा झटका दिया है. संजू सैमसन जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, वह सिर्फ 2 रन बनाकर ही विकेट गंवा बैठे. टीम इंडिया का स्कोर 51/2 हो गया है.
Oct 03, 2026 10:14 IST
IND vs PAK Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए 15 रन बनाकर हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी सैम अयूब की गेंद पर उस्मान खान की गेंद पर वैभव अपना विकेट गंवा बैठे और 9 गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए.
Oct 03, 2026 10:09 IST
IND vs PAK Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने बैक टू बैक लगाई 2 छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और बाउंड्रीज की झड़ी लगा दी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने बैक टू बैक 2 छक्के लगाए और अपनी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है.
Oct 03, 2026 10:03 IST
IND vs PAK Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए आए
गोल्ड मेडल मैच की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए हैं. दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे.
Oct 03, 2026 09:45 IST
IND vs PAK Final Live Score: ऐसी है पाकिस्तान की प्लेइंग-11
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम
Oct 03, 2026 09:42 IST
IND vs PAK Final Live Score: ऐसी है भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
Oct 03, 2026 09:32 IST
IND vs PAK Final Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बॉलिंग करने को कहा
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया है.
Oct 03, 2026 09:24 IST
IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान के कप्तान टॉस के लिए तैयार
भारत और पाकिस्तान के बीच अब से कुछ ही मिनटों के बाद टॉस होने वाला है. पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान के साथ और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर टॉस के लिए आएंगे.
— BCCI (@BCCI) October 2, 2026
Oct 03, 2026 09:10 IST
IND vs PAK Final Live Score: भारत का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम
Oct 03, 2026 08:59 IST
IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान का स्क्वाड
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोक़िम, साद मसूद, अली रज़ा, आकिफ़ जावेद, हैदर अली
Oct 03, 2026 08:42 IST
IND vs PAK Final Live Score: कितने बजे होगा टॉस
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे होने वाला है.