October 3, 2026

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा

सूर्यवंशी को सैम ने चिढ़ाया (फोटो-पीटीआई)

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत तो कमाल की लेकिन फिर उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. वैभव सूर्यवंशी ने जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 2 छक्कों की मदद से 9 गेंदों मे 15 रन बनाए.उनके बल्ले से दो छक्के भी निकले लेकिन इस खिलाड़ी ने एक बेहद ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. वैसे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने वाले गेंदबाज सैम अय्यूब ने जो किया वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.सैम अय्यूब ने सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काफी चिढ़ाया.

सैम अय्यूब ने वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाया

सैम अय्यूब तीसरा ओवर फेंकने आए और उनकी पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद उनके ग्ल्वस पर लगकर विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों में चली गई. इसके बाद सैम अय्यूब ने हाथों से बच्चे के झूले जैसा इशारा किया जैसे कि वो कह रहे हों-तुम बच्चे हो अभी.

Sooryavanshi gone for 15, and Saim Ayub hits back with the Baby celebration 😭😂🔥 pic.twitter.com/r2xAfnwZeM

— Mian Ahmad (@MianAhmad_56) October 3, 2026

सूर्यवंशी से हुई गलती

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद खराब बैटिंग की. ये खिलाड़ी दो छक्के लगा चुका था, बल्ला एकदम सेट नजर आ रहा था लेकिन फिर सूर्यवंशी ने बेवजह रिवर्स स्वीप लगाकर अपनी पारी का अंत कर दिया. सूर्यवंशी को ये सीखना होगा कि कब इस तरह के शॉट्स का इस्तेमाल करना है. सूर्यवंशी को सेट होकर ज्यादा से ज्यादा देर तक क्रीज पर जमे रहना होगा जो कि उनके करियर और टीम इंडिया के लिए भी अच्छा रहेगा.

सैम अय्यूब की हुई धुनाई

हालांकि सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अय्यूब की गजब धुनाई हुई. इस खिलाड़ी की अगली तीन गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने उनके ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा दिया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया. सैम अय्यूब ने सिर्फ खराब गेंदबाजी ही नहीं खराब फील्डिंग भी की. अय्यूब ने अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ा.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button