September 15, 2026

IND vs PAK मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान - Pratidin Rajdhani

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल का मुकाबला हो और रोमांच न बढ़े, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। क्रिकेट के बाद अब हॉकी के मैदान पर भी दोनों पड़ोसी देश आमने-सामने आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय सरजमीं पर प्रस्तावित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में किया जाएगा। टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। हॉकी इंडिया के मुताबिक, प्रतियोगिता में मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत के अलावा पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, ओमान और बांग्लादेश को रिजर्व टीमों में रखा गया है।

UPI Transaction Charge: UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, RuPay डेबिट कार्ड को लेकर भी बड़ा आदेश

दो शहरों में होंगे मुकाबले

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ग्रुप स्टेज के मुकाबले आयोजित होंगे। यहां 2 नवंबर तक मैच खेले जाएंगे और उद्घाटन समारोह भी इसी मैदान पर होगा।

इसके बाद टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। 4 नवंबर को सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

1 नवंबर को हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 1 नवंबर को प्रस्तावित है। दोनों देशों की हॉकी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए इस मैच को लेकर फैंस में खास उत्सुकता है।

हालांकि, पाकिस्तान की टीम के भारत दौरे को लेकर अभी अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने 14 सितंबर को कहा कि टीम का भारत दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन सरकार के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई करेगा।

नवा रायपुर में ‘ओपन 2026’ का आगाज, गोल्फ और खेल पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, CM साय होंगे मुख्य अतिथि

भारत के पास लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका

मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2011 से किया जा रहा है। भारत इस टूर्नामेंट का सबसे सफल देश है और अब तक 5 बार खिताब अपने नाम कर चुका है। भारतीय टीम पिछले दो संस्करणों की चैंपियन भी रही है।

ऐसे में 2026 में भारत के पास लगातार तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं, पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट को 3 बार अपने नाम कर चुका है। अब सभी की नजरें 1 नवंबर को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं।

Join Us

Photo of news desk