Updated: Tuesday, July 14, 2026, 23:17 [IST]
IND vs ENG: भारत के खिलाफ एजबेस्टन एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड की हालत खराब हो गई लेकिन दो प्लेयर्स के कारण धांसू वापसी भी हो गई। जो रूट और लियाम डॉसन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। हालांकि मैच टीम इंडिया ने जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। जैकब बेथल और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। यहां से भारतीय टीम ने धाकड़ वापसी करते हुए इंग्लिश टीम को हैरान कर डाला। गुरनूर बराड़ जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना असली रंग दिखाया।
पहला विकेट 61 पर गिरने के बाद इंग्लैंड ने डकेट (43), ब्रूक (1), बटलर (5 के विकेट गंवाए। इसके बाद दो विकेट और गिर गए और कुल स्कोर 107/6 हो गया था। यानी इंग्लैंड ने 46 रनों में अपने 6 विकेट गंवा दिए थ और टीम इंडिया हावी दिख रही थी।
ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम वापसी नहीं कर पाएगी और 150 तक सिमट जाएगी। सभी कयास और अनुमान फेल हो गए। जो रूट एक छोर पर खड़े हो गए और उनका साथ देते हुए लियां डॉसन ने भी खूंटा गाड़ दिया। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को विकेटों के लिए तरसा दिया। सातवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी देखने को मिली और इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी कर डाली।
डॉसन 68 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया के अरमानों पर पानी फिर गया। उधर जो रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे और इंग्लैंड 258 के स्कोर पर आउट हो गई, भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। गुरनूर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके। बुमराह और दुबे को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी देखने को मिली। गिल फिफ्टी जड़कर अच्छी लय में थे।
वह 80 पर खेल रहे थे लेकिन पांव में दर्द की वजह से उन्होंने मैदान छोड़कर रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर 35 और केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर 4 विकेट पर 160 होने से टीम इंडिया दबाव में आ गई। यहां से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छी बैटिंग की।
अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए बेहतरीन फिफ्टी जमाई। 46वें ओवर में भारत ने 4 विकेट पर 262 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अक्षर पटेल ने नाबाद 57 आयर सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।