Updated On: Jul 19, 2026 | 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बुमराह चोट के कारण बाहर हैं। टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला खेल रही है।

तीसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Image- Social Media)
विस्तार
IND vs ENG 3rd ODI Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता तो वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। गिल ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम संयोजन में बदलाव करते हुए केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना लेकर मैदान में उतरी है। दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि टीम में साकिब महमूद की जगह जोश टंग की वापसी हुई है।
लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देने के लिए जानी जाती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। दिलचस्प आंकड़ा यह है कि 2017 के बाद लॉर्ड्स में कोई भी टीम वनडे में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं कर सकी है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अहम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गिल और कोहली पर रहेंगी निगाहें
सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत तो की है, लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। निर्णायक मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं विराट कोहली शानदार लय में हैं। पिछले मुकाबले में वह शतक के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उनकी पारी का अंत कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कोहली के कंधों पर रहेगी।
यह भी पढ़ें- ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
