July 14, 2026

IND vs ENG: जो रूट फिर बने इंग्लैंड के लिए संकटमोचन, मुश्किल वक्त में खेली सबसे बड़ी पारी, भारत को मिला 259 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 258 रनों पर सिमट गई है. 85 रनों पर इंग्लैंड की आधी पारी पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद जो रूट और 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लियाम डॉसन ने 7वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया. जो रूट ने नाबाद 76 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल 4 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और बरार को 2-2 विकेट मिला. जबकि जसप्रीत बुमराह एक विकेट लिए.

इंग्लैंड को मिली थी अच्छी शुरुआत, गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में लिए 2 विकेट

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने किया. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर एक ही ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा. बराड़ ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैकब बेथेल को चलता किया. बेथेल 31 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद इस ओवर की चौथी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया. बेन डकेट ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. 

Gurnoor Brar is turning it on in Birmingham! 🌪️🔥

He sends back both the English openers in a single over to completely shatter the hosts' momentum! 💥🇮🇳#ENGvIND 1st ODI 👉Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/wRZzPvvdKP

— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026

85 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. ब्रूक सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिए. 16वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जोस बटलर को सस्ते में पवेलियन भेजा. बटलर सिर्फ 5 रन ही बना सके. इसके बाद इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सैम करन को अपना शिकार बनाया. सैम खाता भी नहीं खोल पाए. इस तरह 85 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी.

जो रूट और लियाम डॉसन के बीच हुई 121 रनों की साझेदारी

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने, आठवें नंबर के बल्लेबाज लियाम डॉसन के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने के लिए संघर्ष करते नजर आए, लेकिन आखिरकार अक्षर पटेल ने लियाम डॉसन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. लियाम डॉसन ने 83 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली. 

— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2026

जो रूट ने खेली 76 रनों की शानदार पारी 

इसके बाद जोफ्रा आर्चर 12 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. फिर इंग्लैंड की पूरी टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर टीम के लिए संकटमोचन की भूमिका निभाई और अंत तक क्रीज पर टिके रहे। जो रूट ने 76 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला.

4⃣/6⃣2⃣ are Axar Patel's best bowling figures in ODIs 🔥

Joe Root left unbeaten on 76 as England have been bowled out for 258 in the 48th over#ENGvINDpic.twitter.com/bV8fTkWVlZ

— Cricbuzz (@cricbuzz) July 14, 2026

ऐसी है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: जैकब बेटेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद.

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 968 दिन बाद ODI में लौटते ही तोड़ा रवींद्र जडेजा का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड में बने नंबर-1