July 11, 2026

IND vs ENG: लगातार हार के बाद 2 ग्रुप में बंट गया टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, कारण जानकर होगी हैरानी

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम बैक टू बैक 6 मैचों में फेल हो गई है. जिसके कारण ही मौजूदा समय में टीम पर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. आयरलैंड के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके कारण ही अब कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव की बातें चलनी शुरू हो गई हैं. इस बीच इंग्लैंड की सरजमीं  पर टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ 2 ग्रुप में बंट गया है. जिसके पीछे का कारण अब सभी भारतीय फैंस जानना चाहते हैं. 

क्यों 2 ग्रुप में बंटा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? 

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद 3 वनडे मुकाबले खेलने वाली है. साउथहैंपटन में आखिरी टी-20 मैच खेला जा रहा है. वहीं 14 जुलाई को एजबेस्टन में पहला वनडे मैच खेला जाना है. जिसके लिए शुभमन गिल की लीडरशिप में वनडे टीम में इंग्लैंड पहुंच गई हैं. ऐसे में जिसके कारण ही अब टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ 2 ग्रुप में बंट गया है. एक ग्रुप जहां टी-20 टीम के साथ नजर आ रहा है. वहीं दूसरा ग्रुप वनडे टीम को तैयारी करने में मदद कर रहा है. वनडे टीम पर सभी की नजरें रहने वाली है. खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टीम को ज्वाइन कर चुके हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव भी नजर आ रहे हैं. टी-20 सीरीज टीम इंडिया बुरी तरह से हार गई है. अब वनडे सीरीज को जीतकर भारतीय टीम कमबैक करना चाहेगी. 

---विज्ञापन---

🚨The Indian team's first practice day.🚨

– Virat Kohli is looking ultra aggressive against Spinners. He played some unorthodox shots and tried to step out.🔥

– Virat Kohli Faced fast bowlers Jasprit Bumrah and Gurnoor Brar. He seemed at ease with them.

– Rohit Sharma was… pic.twitter.com/V4If3N9P9X

— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 11, 2026

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जुलाई, एजबेस्टन

दूसरा वनडे: 16 जुलाई, कार्डिफ

---विज्ञापन---

तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स  

ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.  

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्यों सिर्फ 3 पारियों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी हुए प्लेइंग 11 से बाहर? गंभीर-अय्यर ने की ‘नाइंसाफी’

---विज्ञापन---