September 12, 2026

IND vs AFG: पहले टी20 में बाहर होंगे ईशान किशन? चोट पर सस्पेंस खत्म, श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs AFG: पहले टी20 से बाहर होंगे ईशान किशन? चोट पर सस्पेंस खत्म, श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट

अय्यर ने ईशान की चोट पर दिया बड़ा अपडेट. (फोटो- PTI)

Shreyas Iyer Updates On Ishan Kishan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को चोट का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद हर किसी की नजरें स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की फिटनेस पर टिकी थीं. जब ईशान ने शनिवार के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया, तो फैंस की चिंता और बढ़ गई. अब प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

अय्यर ने ईशान की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्थिति साफ करते हुए ईशान किशन की उपलब्धता पर एक बड़ा अपडेट दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि ईशान किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो रविवार के मुकाबले के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. अय्यर ने कहा, ‘ईशान किशन इस समय बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन के बाद मेरी उनसे बातचीत हुई थी, यह सिर्फ एक छोटा सा हल्का खिंचाव था. वो लगातार रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें थोड़ी थकान महसूस हो रही थी. आज उन्हें आराम दिया गया था, और मुझे पूरा विश्वास है कि वो कल के मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे.’

कप्तान के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि शनिवार का ट्रेनिंग सेशन छोड़ना उनकी किसी बड़ी इंजरी की वजह से नहीं, बल्कि वर्कलोड और थकान के तहत लिया गया एहतियाती कदम था. मौजूदा समय में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन का प्लेइंग इलेवन में होना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. श्रेयस अय्यर के इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि ईशान अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

प्रैक्टिस सेशन में क्या हुआ था?

दरअसल, 11 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम के नेट सेशन के दौरान पूरी टीम पसीना बहा रही थी. तभी ईशान किशन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का सामना कर रहे थे. लेकिन सैनी की एक तेज उठती बाउंसर पर ईशान ने आक्रामक पुल शॉट खेलने की कोशिश की, उसी दौरान उनकी पीठ में तेज खिंचाव आ गया. इस शॉट के बाद ईशान किशन दर्द में नजर आए और उन्होंने तुरंत प्रैक्टिस रोक दी. इसके बाद उन्हें तुरंत ड्रेसिंग रूम ले जाया गया था.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button