September 7, 2026

IND-AFG T20 सीरीज से पहले 'भारत के नक्शे' को लेकर विवाद, अफगानिस्तान ने मैप से हटाया POK

Sep 07, 2026 01:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

भारत के गलते नक्शे को दिखाने पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय फैंस के निशाने पर है। एसीबी ने भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बड़ी गलती कर दी है।

IND-AFG T20 series: Controversy over India map

IND-AFG टी20 सीरीज: भारत के नक्शे को लेकर विवाद

भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की ऐतिहासिक टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। यह सीरीज ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत में ही टीम इंडिया को होस्ट करने जा रही है। तीन मैच की इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में खेले जाएंगे। बीसीसीआई क्रिकेट के मंच पर अफगानिस्तान को खूब सपोर्ट करता रहा है, भारत ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को उनके देश में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के अभाव के कारण अपने यहां कई अहम सुविधाएं और घरेलू मैदान उपलब्ध कराए हैं। हालांकि अफगानिस्तान ने अब सीरीज से पहले भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। फैंस उनकी इस हरकत से काफी गुस्सा हैं।

अफगानिस्तान ने की 2 बड़ी गलतियां

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया-अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज से पहले अपने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो जारी कर सीरीज का रोमांच बढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें 2 गलतियों के चलते बड़ी आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

  • पहली गलती- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस प्रोमो में दो बच्चे भारत और अफगानिस्तान की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं। अफगानिस्तान की जर्सी में तो कुछ गलत नहीं है, मगर भारतीय जर्सी में एक बड़ी गलती है। भारत की टी20 जर्सी में अफगानिस्तान ने 2 स्टार दिखाए हैं, जबकि टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। जर्सी पर स्टार टीम के वर्ल्ड कप जीतने को दर्शाता हैं। भारत ने 2007 के बाद 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है। जाहिर है ये जर्सी पुरानी है।
  • दूसरी गलती- दूसरी गलती भारत के नक्शे को लेकर है और यह गलती फैंस के बर्दाश्त से बाहर है। दरअसल, अफगानिस्तान ने वीडियो में भारत के नक्शे को दर्शाया है, पहली झलक में तो नक्शा एकदम सही दिख रहा है। मगर जैसे ही वीडियो थोड़ा आगे बढ़ता है तो कश्मीर का कुछ हिस्सा गायब हो जाता है। यह POK वाला हिस्सा है।

फैंस अफगानिस्तान की इस गलती को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और भारत के नक्शे को ठीक करने की सलाह दे रहे हैं।

अफगानिस्तान से कभी टी20 मैच नहीं हारा भारत

भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक टी20 क्रिकेट के इतिहास में 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। एक मैच सुपर ओवर तक गया था, जिसमें भी भारत ने ही जीता था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पहला मैच जीतने के इरादे से आएगी। हाल ही में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ भी ऐसे ही बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड ने सिर्फ मैच नहीं भारत को 0-2 से टी20 सीरीज हराई थी।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें