July 13, 2026

Imtiaz Ali की बेटी इदा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई, कौन है दामाद? तस्वीरें वायरल

Time Updated: Monday, July 13, 2026, 15:36 [IST]

Imtiaz Ali : मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी बेटी इदा अली हैं, जिन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है वो भी फिल्मी अंदाज में, आपको बता दें कि कृष अग्रवाल पहाड़ों से घिरे एक खूबसूरत समुद्र तट के किनारे घुटनों पर बैठकर इदा अली को एकदम फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

अपनी सगाई की खबर खुद ईदा ने ही सोशल मीडिया पर दी है, उन्होंने एक बहुत ही टचिंग अंदाज में पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि "01/07/26 रात 11 बजे यट्रेसैंड," जैसे ही उन्होंने ये तस्वीर शेयर की, वैसे ही वो वायरल हो गई है।

Imtiaz Ali

लोग उन्हें बधाई देने लग गए। शुभकामना देने वालों में खुशी कपूर भी शामिल हैं। जहां एक ओर लोग इस यंग लविंग कपल को बधाई दे रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये जानने में लगे हुए हैं कि आखिर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल कौन हैं?

कृष अग्रवाल कौन हैं?

कृष लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, कृष सोशल पर्सन नहीं हैं और उन्होंने अपनी पहचान पूरी तरह से प्राइवेट रखी है। हालांकि जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वो इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे हैं। जहां इदा एक शो बिजनेस से ताल्लुक रखती हैं, वहीं कृष अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखना पसंद करते हैं लेकिन जो सोग इदा को जानते हैं वो उन्हें लंबे वक्त से कृष के साथ देख रहे हैं और उन्हें लुकवाइस लविंग पर्सन कह रहे हैं।

क्या करती हैं इदा अली?

1999 में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और प्रीति अली के घर जन्मीं इदा अली ने अपने पापा की ही तरह कैमरे के पीछे का रोल चुना, वो बहुत अच्छी लेखिका हैं। इदा ने लिफ्ट, माया और थाई मसाज जैसी फिल्मों पर काम किया है, वो अमेजन मिनी टीवी के रोमांटिक ड्रामा 'उल्झे' की भी राईटर हैं।

कौन हैं इम्तियाज अली?

16 जून 1971 को जमशेदपुर में जन्मे इम्तियाज अली लीक से हटकर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्हें रोमांटिक कॉमेडी सोचा ना था (2005), जब वी मेट (2007) और लव आज कल (2009), रॉकस्टार (2011), हाईवे (2014), तमाशा (2015), जब हैरी मेट सेजल (2017), अमर सिंह चमकीला (2024), और मैं वापस आऊंगा (2026) के लेखन और निर्देशन के लिए जाना जाता है। इम्तियाज अली एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, उनके पिता मंसूर अली सिंचाई विभाग में कॉन्ट्रैक्टर थे।

ज़ी टीवी के लिए 'कुरुक्षेत्र' शो को किया था डायरेक्ट

इम्तियाज अली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने कॉलेज की ड्रामाटिक सोसाइटी 'इब्तिदा' की भी शुरुआत की थी, इसके बाद, वे मुंबई चले गए और ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन से डिप्लोमा कोर्स किया और अ अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के लिए 'कुरुक्षेत्र' और दूरदर्शन के लिए 'इम्तिहान' जैसे टीवी प्रोग्राम डायरेक्ट करके की। 2005 में, उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी 'सोचा ना था' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया, जिसमें अभय देओल और आयशा टाकिया ने काम किया था।

'जब वी मेट' से मिली इम्तियाज अली को बड़ी सफलता

उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म, करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'जब वी मेट', क्रिटिक्स और कमर्शियल, दोनों ही नज़रिए से बहुत सफल रही। इस फ़िल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट डायलॉग' का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिला और साथ ही 'बेस्ट डायरेक्टर' के फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड के लिए पहली बार नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद उनकी अगली फ़िल्म, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'लव आज कल', अब तक की उनकी सबसे बड़ी कमर्शियल सफल फ़िल्म साबित हुई।

इम्तियाज अली ने दी यादगार फिल्में

इसके बाद इम्तियाज अली ने पीछ मुड़कर नहीं देखा, रॉकस्टार (2011), हाईवे (2014), तमाशा (2015), जब हैरी मेट सेजल (2017), अमर सिंह चमकीला (2024), और मैं वापस आउंगा (2026)। उनकी यादगार और सफल फिल्मों में से एक हैं।