August 8, 2026

रणबीर कपूर के भाई की इस सस्पेंस से भरी सीरीज ने कर दिया था सबको हक्का-बक्का, IMDb पर तगड़ी रेटिंग

Aug 08, 2026 09:42 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

जहान कपूर की इस क्राइम वेब सीरीज को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसके जरिए आपको जेल की दुनिया के कुछ ऐसे किस्सों के बारे में पता चलेगा जो हम सोच भी नहीं सकते। 

black warrant

क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्लैक वारंट

रणबीर कपूर के कजिन भाई जहान, लाइमलाइट से दूर रहे हैं, लेकिन फिर वह एक ऐसी सीरीज लेकर आए कि सब उनके बारे में जानने के लिए बेताब हो गए। जहान ने वैसे तो साल 2022 में फिल्म फराज से डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने साल 2025 में वेब सीरीज के साथ वापसी की और वापसी भी ऐसी की उन्होंने कि सबने सिर्फ उनकी तारीफ की है। जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो क्राइम सीरीज है।

क्या है वेब सीरीज का नाम

साल 2025 में आई थी सीरीज ब्लैक वारंट जिसमें जहान कपूर अहम किरदार में थे। यह सीरीज उस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक थी। ब्लैक वारंट 7 एपिसोड की सीरीज थी जिसमें सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन था।

क्या थी कहानी

इस सीरीज की कहानी तिहाड़ जेल पर आधारित है। इसमें जेल, कानून और क्राइम के ऐसे किस्सों को दिखाया गया है जिससे लोग वाकिफ नहीं हैं। हमने अक्सर फिल्मों और सीरीज में जेल के आस-पास के सीन देखे हैं, लेकिन जेल के अंदर एक पुलिसकर्मी, एक क्रिमिनल की लाइफ और भी कई ऐसे मुद्दों को दिखाया है जिससे लोग भौंचक्के हो गए थे।

रंगा और बिल्ला केस

इसके अलावा इसमें कई बड़े क्राइम्स के पार्ट को दिखाया गया है जैसे इसमें रंगा और बिल्ला' (कुलजीत सिंह उर्फ रंगा और जसबीर सिंह उर्फ बिल्ला) के खौफनाक अपराध और उनकी फांसी के किस्से को दिखाया गया है।

बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज का भी है किस्सा

इसके अलावा इसमें बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को भी दिखाया गया है जो विदेशी टूरिस्ट की हत्या के आरोप में जेल होता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे जेल के अंदर उसका अलग राज चलता है

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

इस सीरीज को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला था कि ब्लैक वारंट को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। वैसे ब्लैक वारंट के अगले सीजन की अनाउंसमेंट हो चुकी है और फैंस अब उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ब्लैक वारंट की कास्ट

विक्रमादित्य मोटवानी और सत्यांशु सिंह द्वारा डायरेक्टेड ब्लैक वारंट में जहान कपूर, राहुल भट्ट, परमवीर चीमा, अनुराग ठाकुर, सिद्धांत गुप्ता समेत कई एक्टर्स हैं। विक्रमादित्य और सत्यांशु ने इसे प्रोड्यूस भी किया है।

अगर आपको ब्लैक वारंट देखनी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह तो जरूर है कि इसे देखकर आप भी इस सीरीज की तारीफ जरूर करेंगे।