Home›Ibc24 Fact Check›IITian Baba Death News: Fake News Circulated on Social Media. Know Truth
IITian Baba Death News: IITian बाबा की मौत…होटल के कमरे में मिली लाश? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, जानिए क्या है सच्चाई

IITian Baba Death News: IITian बाबा की मौत…होटल के कमरे में मिली लाश? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, जानिए क्या है सच्चाई / Image: AI Generated
Deepak Dilliwar
Published: 14 Oct 2026 | 2:16 pmModified: 14 Oct 2026 | 2:16 pm
HIGHLIGHTS
- IITian बाबा की मौत की खबर निकली फर्जी
- होटल के कमरे में मिला युवक का शव
- कौन हैं IITian बाबा अभय सिंह?
हिसार: IITian Baba Death News प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 के दौरान बेहद सुर्खियों में रहे IITian बाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा ने खुदकुशी कर ली है और उनकी लाश हरियाणा के हिसास में एक होटल में मिली है। सोशन मीडिया पर IITian बाबा की मौत की खबर आग की तरह फैलने लगी, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी थी। वहीं, जब ये खबर तेजी से वायरल होने लगी तो लोग ये जानने की कोशिश करने लगे कि क्या सच में IITian बाबा की मौत हो गई है? तो चलिए जानते हैं क्या है वायरल दावे की सच्चाई
IITian बाबा का निधन?
IITian Baba Death News दरअसल सोशल मीडिया X पर @ManamohanSwai12 नाम के यूजर ने IITian बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ''हिसार में बेडरूम में मिली IITian बाबा की लाश:* साथ में मीथेन गैस का सिलेंडर मिला, मुंह में था पाइप; सुसाइड की आशंका'' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जब हमने सत्यता की जांच की तो कुछ ही निकलकर सामने आया।

होटल के कमरे में मिली लाश
दरअसल हिसार में जिस युवक का शव मिला है, उसका नाम राहुल जैन बताया जा रहा है। राहुल भी आईआईटी से पढाई कर चुके हैं। वहीं, वायरल दावे में राहुल की मौत को IITian बाबा से जोड़कर बताया जा रहा है। तो अब आपको ये स्पष्ट हो गया होगा कि IITian बाबा जिंदा हैं। कमरे में शव के पास एक गैस सिलेंडर मिला। शुरुआती विवरण में इसे मीथेन गैस का सिलेंडर बताया गया है। युवक के मुंह में एक पाइप भी लगा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस आत्महत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
कौन हैं आईआईटियन बाबा?
IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पढ़ाई में बेहद होशियार माने जाते थे। अभय सिंह ने IIT से पढ़ाई के बाद कनाडा में नौकरी की, जहां उनका पैकेज लगभग 36 लाख रुपए सालाना बताया जाता है। उनका करियर बेहद सफल था और वे एक अच्छे लाइफस्टाइल में रह रहे थे। कॉरपोरेट जीवन के बावजूद उन्हें अंदर से संतोष नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता चुना और साधु जीवन अपनाया। महाकुंभ 2025 में वे “आईआईटियन बाबा” के नाम से वायरल हो गए।
ये भी पढ़ें
- स्मार्टफोन पर 5-7 घंटे बिताने वाले युवाओं को सीएम योगी ने दी नसीहत, बताया लाइफ में आगे बढ़ने का तरीका, जानें आप भी..
- क्या फिर रोहित के हाथों में होगी मुंबई इंडियंस की कमान? वापसी को लेकर सामने आया ये बड़ा संकेत!
- छत्तीसगढ़ में धान का MSP 3589...? खरीदी शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा
हमसे जुड़ें
Deepak Dilliwar
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...
Web Title: IITian Baba Death News: Fake News Circulated on Social Media. Know Truth