September 22, 2026

IIT Death Cases: 5 साल में 23 IITs में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 28 छात्र SC-ST-OBC से, हैदराबाद अव्वल!

Time Updated: Wednesday, September 23, 2026, 0:04 [IST]

IIT Death Cases: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी Indian Institutes of Technology (IITs) में छात्रों की आत्महत्या से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 से 2024-25 के बीच 23 IITs में आत्महत्या के 45 मामले दर्ज किए गए।

इन 45 मामलों में 28 छात्र SC, ST और OBC समुदायों से थे। यानी कुल मामलों में इन तीन सामाजिक वर्गों के छात्रों की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा रही। ये आंकड़े 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में पूछे गए एक Starred Question के जवाब के लिए सभी IITs से जुटाई गई जानकारी के आधार पर तैयार किए गए थे।

iit-student-deaths

पहले समझिए... आंकड़ों में क्या सामने आया?

पांच साल के दौरान IITs में दर्ज 45 आत्महत्या के मामलों में:

  • 12 छात्र OBC समुदाय से थे
  • 9 छात्र SC समुदाय से थे
  • 7 छात्र ST समुदाय से थे
  • 16 छात्र General category से थे
  • 1 छात्र EWS category से था

इस तरह SC, ST और OBC समुदायों से जुड़े छात्रों के कुल 28 मामले सामने आए, जो कुल 45 मामलों का 62% से अधिक है।

2023-24 में अचानक बढ़े आत्महत्या के मामले

आंकड़ों के मुताबिक IITs में आत्महत्या के मामलों में 2023-24 के दौरान तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई।

शैक्षणिक वर्ष आत्महत्या के मामले
2020-21 से 2022-23 साल-दर-साल अलग-अलग मामले
2023-24 16
2024-25 13

उपलब्ध आंकड़ों में 2023-24 में 16 मौतें दर्ज की गईं, जबकि इससे पिछले साल यह संख्या 6 थी। इसके बाद 2024-25 में 13 मामले सामने आए। यानी 2023-24 में मामलों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ी, हालांकि अगले साल इसमें कुछ कमी दर्ज हुई।

किस IIT में सबसे ज्यादा मामले?

पांच साल के आंकड़ों में IIT हैदराबाद में आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए।

पूरी तस्वीर इस तरह है:

  • IIT हैदराबाद : 7 मामले
  • IIT खड़गपुर : 6 मामले
  • IIT दिल्ली : 6 मामले
  • IIT कानपुर : 6 मामले
  • IIT मद्रास : 5 मामले
  • IIT (BHU) वाराणसी : 4 मामले

बाकी IITs में दर्ज मामलों की संख्या इससे कम रही।

2024-25 में क्या स्थिति रही?

साल 2024-25 में IITs में आत्महत्या के 13 मामले दर्ज किए गए।

इन 13 छात्रों में:

  • 4 OBC
  • 3 ST
  • 2 SC
  • 4 General category के छात्र थे। यानी इस एक साल में भी SC, ST और OBC समुदायों से जुड़े छात्रों के कुल 9 मामले सामने आए।

ये आंकड़े कहां से आए?

ये आंकड़े 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में पूछे गए Starred Question, डायरी नंबर 3682 के सिलसिले में तैयार की गई जानकारी से संबंधित हैं। सवाल के जवाब के लिए देश के सभी 23 IITs से संबंधित आंकड़े जुटाए गए थे।

(PTI इनपुट के साथ)