September 6, 2026

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे ने शुरू किया नया कोर्स, अब फ्लाइट टेस्टिंग में हासिल करें MA की डिग्री

Sep 06, 2026 02:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

आईआईटी बॉम्बे ने छात्रों के लिए एयरोस्पेस और ह्यूमैनिटीज के क्षेत्र में शानदार अवसर खोल दिए हैं। संस्थान अब फ्लाइट टेस्टिंग का नया कोर्स और एमए की आधुनिक डिग्री ऑफर कर रहा है।

IIT Bombay

आईआईटी बॉम्बे

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने छात्रों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। अक्सर आईआईटी का नाम सुनते ही हमारे मन में केवल कंप्यूटर साइंस या मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों का ख्याल आता है। लेकिन अब आईआईटी बॉम्बे अपने अलग और आधुनिक कोर्स के लिए चर्चा में है। संस्थान ने एविएशन के शौकीनों के लिए फ्लाइट टेस्टिंग का स्पेशल कोर्स और ह्यूमैनिटीज के छात्रों के लिए मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) डिग्री कार्यक्रम की शुरुआत की है।

फ्लाइट टेस्टिंग कोर्स: आसमान छूने की चाहत रखने वालों के लिए

आईआईटी बॉम्बे का एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग अब छात्रों को विमानों और एयरोस्पेस प्रणालियों की टेस्टिंग की बारीकियां सिखा रहा है। फ्लाइट टेस्टिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें किसी भी नए विमान, हेलीकॉप्टर या ड्रोन को हवा में उड़ाने से पहले उसके सुरक्षा मानकों, प्रदर्शन और तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है।

इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, सिमुलेशन तकनीक और एयरोडायनामिक्स का गहरा अनुभव दिया जाता है। जो छात्र एविएशन इंडस्ट्री, रक्षा अनुसंधान (DRDO), इसरो (ISRO) या प्राइवेट विमानन कंपनियों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।

आईआईटी बॉम्बे से करें एमए (MA): सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज में नया आयाम

इंजीनियरिंग के अलावा, आईआईटी बॉम्बे ने अपने ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज (HSS) विभाग के तहत एमए कार्यक्रम को भी बेहद खास बनाया है। यहाँ ऑफर किया जाने वाला एमए केवल पारंपरिक किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी, समाज, डेपलेपमेंट पॉलिसी और मानव व्यवहार के बीच सबंधों को पढ़ाया जाता है।

आईआईटी का मानना है कि आज की दुनिया में केवल टेक्निकल नॉलेज ही काफी नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को समझने और नीति निर्माण के लिए आर्ट्स और सोशल साइंस का ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। आईआईटी बॉम्बे का यह एमए प्रोग्राम छात्रों को सिविल सर्विसेज, रिसर्च, थिंक-टैंक और इंटरनेशनल एनजीओ में काम करने के बेहतरीन मौके प्रदान करता है।

छात्रों के लिए क्यों खास हैं ये कोर्स?

मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच: छात्र एक ही कैंपस में टेक्नोलॉजी और सोशल साइंस के नए आयामों को एक साथ समझ सकते हैं।

इंटरनेशनल लेवल का इंफ्रास्ट्रक्चर: आईआईटी बॉम्बे की आधुनिक लैबोरेट्री, रिसर्च सेंटर्स और विश्वस्तरीय फैकल्टी छात्रों को हर कदम पर सही मार्गदर्शन देते हैं।

शानदार प्लेसमेंट के अवसर: आईआईटी का टैग और यहां की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग छात्रों को बड़ी-बड़ी कंपनियों और रिसर्च संस्थानों में आकर्षक सैलरी पैकेज दिलाती है।

यदि आप भी अपनी पढ़ाई में कुछ नया और अलग करना चाहते हैं, तो आईआईटी बॉम्बे के ये कोर्स आपके करियर को एक नई दिशा और ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें