IGIMS में खुलेगा नया TOP: रोज 20 हजार मरीज आते, सुरक्षा-दलाली रोकने के लिए फैसला; डीजीपी-प्रशासन ने जारी किए निर्देश - Patna News
पटना6 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बिहार के सबसे बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिसर में जल्द ही एक नया टाउन आउट पोस्ट (TOP) स्थापित किया जाएगा।
यह महत्वपूर्ण निर्णय बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IGIMS प्रशासन के बीच बीते शुक्रवार को हुई एक बैठक में लिया गया।
बैठक में TOP थाने की स्थापना, पुलिस बल की तैनाती, भवन, संसाधन, कार्यक्षेत्र और संचालन व्यवस्था सहित सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस कदम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और अराजकता पर अंकुश लगाना है।
IGIMS में प्रतिदिन लगभग 14 से 20 हजार लोगों की आवाजाही रहती है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।
डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों की भारी भीड़ के कारण मोबाइल चोरी, जेबतराशी, दलालों की सक्रियता, पार्किंग विवाद और अभद्र व्यवहार जैसी शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।
बैठक में TOP थाना के लिए भवन चयन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पुलिसकर्मियों की संख्या, कार्यक्षेत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके अलावा, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को लेकर भी चर्चा की गई।
अस्पताल परिसर और मरीजों की सुरक्षा बेहद ही महत्वपूर्ण
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा लंबे समय से चिंता का विषय रही है। कई बार इलाज के दौरान मरीजों के परिजनों के मोबाइल और सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।
दलालों की सक्रियता भी अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा अस्पताल परिसर का आउटर एरिया नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ हैं।
ऐसे में अस्पताल परिसर और मरीजों की सुरक्षा बेहद ही महत्वपूर्ण है। TOP थाना स्थापित होने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ तत्काल कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी और मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
IGIMS में प्रतिदिन 20 हजार लोग आते, सुरक्षा जरूरी
IGIMS के डिप्टी डायरेक्टर विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने दूसरे TOP थाना की आवश्यकता को लेकर बिहार सरकार और बिहार पुलिस मुख्यालय के समक्ष मामला उठाया था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में IGIMS में प्रतिदिन 14 से 20 हजार लोगों का आवागमन होता है, जिसके कारण सुरक्षा संबंधी कई चुनौतियां सामने आ रही हैं।
उन्होंने ने बताया कि अस्पताल परिसर में चोरी, पॉकेटमारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि TOP थाना शुरू होने के बाद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और अस्पताल का वातावरण अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं भरोसेमंद बनेगा।
.
खबरें और भी हैं...
मसौढ़ी में छात्रों का जंतर-मंतर अनशन को समर्थन: सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च, केंद्र से शीघ्र निर्णय की मांग
1:07
कॉपी लिंक
शेयर
फतुहा में आइसा-इंनौस का आक्रोश मार्च: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका, नीट पेपर लीक को लेकर जताया विरोध
कॉपी लिंक
शेयर
लखीसराय में रेलवे ट्रैक, खगड़िया-किशनगंज, जमुई में सड़कें डूबीं: गया में अस्पताल जलमग्न, बगहा में किसान को खींच ले गया मगरमच्छ; बिजली से 11 मौतें
0:58
कॉपी लिंक
शेयर
पहली बार सदन पहुंचे निशांत, विपक्ष के प्रदर्शन में फंसे: नीतीश की स्टाइल में अचानक खड़े हुए, मानसून सत्र के पहले दिन पेपरलीक पर हंगामा