इस भर्ती के जरिए देश के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की क्लर्क भर्ती 2026 यानी CRP CSA-XVI के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 21 अगस्त है। इस भर्ती के जरिए देश के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. इसके बाद वहां CRP CSA-XVI यानी IBPS क्लर्क 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर आपको वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
4. बता दें कि पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
5. फिर जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड कर लें, ताकि आगे इसकी जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत
IBPS ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू की थी जो आज यानी 21 अगस्त 2026 को बंद हो जाएगी। यानी उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
किन बैंकों में मिलेगी नौकरी
इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। कुल मिलाकर 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यह भर्ती की जा रही है, जो इसे देश की सबसे बड़ी बैंकिंग भर्तियों में से एक बनाता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स होगी, जो 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा यानी मेन्स का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को होगा। जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में सफल होंगे, उन्हें अंत में लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा से भी गुजरना होगा। यह टेस्ट इसलिए रखा जाता है ताकि जिस राज्य या क्षेत्र में उम्मीदवार की पोस्टिंग हो, वहां की स्थानीय भाषा की उसे बुनियादी समझ हो।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी बैचलर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी यानी रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है
बात करें फीस की, तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 850 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग यानी PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस काफी कम, यानी 175 रुपये रखी गई है। यह शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है और एक बार भुगतान होने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म भरते वक्त सारी जानकारी ध्यान से जांच लेना बेहद जरूरी है।
IBPS Clerk 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2026
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2026
आवेदन फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तारीख: 5 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा: 10 और 11 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा: 27 दिसंबर 2026