August 29, 2026

IAS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

IAS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

IAS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

IAS Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट /image: IBC24 File

Modified Date: August 30, 2026 / 10:47 am IST

Published Date: August 30, 2026 10:22 am IST

HIGHLIGHTS

  • बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 IAS अधिकारियों का तबादला किया है
  • 2018 बैच के IAS नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है
  • स्वास्थ्य, पशुपालन, उत्पाद एवं मद्य निषेध, जनसंपर्क और ग्रामीण विकास विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

पटना। Bihar IAS Transfer List: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 IAS अधिकारियों का तबादला (6 IAS Officers Transfer) किया है। जिसका आदेश (Government Transfer Order) सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS Officers New Posting 2021 बैच की IAS अधिकारी एवं डीडीसी नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (IAS Transfer News Today) पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के आईएएस अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

देखें पूरी लिस्ट (Bihar IAS Transfer List)

ये भी पढ़ें

  • Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
  • Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
  • Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  बिहार में कितने IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है?

उत्तर:  बिहार सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्रश्न 2:  नितिन कुमार सिंह को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली है?

उत्तर:  2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 3:  नीलिमा साहू को कहां पोस्टिंग मिली है?

उत्तर:  2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रश्न 4:  दिव्या शक्ति को कौन सा पद मिला है?

उत्तर:  2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

प्रश्न 5:  बिहार में IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश किस विभाग ने जारी किया?

उत्तर:  IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.