Bollywood Actress Supports Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र कैडर के आईएएस ऑफिसर तुकाराम मुंढे इन दिनों खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की वजह से चर्चा में हैं. उनका इस काम के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी सोपर्ट कर रहे हैं. अब इसी बीच एक और बड़ी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सपोर्ट किया है.
Bollywood Actress Supports Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र कैडर के आईएएस ऑफिसर तुकाराम मुंढे इन दिनों खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की वजह से चर्चा में हैं. उनका इस काम के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी सोपर्ट कर रहे हैं. अब इसी बीच एक और बड़ी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सपोर्ट किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/07/preity-zinta-3-2026-09-07-20-00-23.png)
Bollywood Actress Supports Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र के IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में वायरल चल रहे हैं. इसकी वजह यह है कि वह महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं. FDA (फूड एंड ड्रग प्रशासन) के कमिश्नर के रूप में तैनात तुकाराम ने ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अजय देवन और टाइगर श्रॉप को विमल इलायची एड करने को लेकर नोटिस जारी किया था. उनकी इन कार्रवाई को आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी साथ मिल रहा है. अभी हाल ही में ट्विंकल खन्ना, काजल अग्रवाल और श्वेता तिवारी ने भी उनका सपोर्ट किया था. अब इसी के साथ उनकी टीम में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम की को-ओनर भी शामिल हो गई हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपना सोपर्ट कैसे दिखाया.
इस एक्ट्रेस ने दिखाया खास अंदाज में सपोर्ट
दरअसल, हम यहां पर जिस एक्ट्रेस और की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा (Preity Zinta) हैं. प्रीति आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की सह-मालकिन (को-ओनर) भी हैं. उन्होंने 'टीम तुकाराम मुढ़े' के नाम की छपी टी-शर्ट को पहनकर उनका सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें वह टी-शर्ट पहनकर पोज देती हुई नजर आईं. उनका यह सपोर्ट इसलिए भी अहम मना जा रहा है कि क्योंकि वह बॉलीवुड की जानी एक्ट्रेस के साथ-साथ और उनकी आईपीएल टीम की सह-मालकिन भी हैं. सोशल मीडिया पर अब उनकी इस टी-शर्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/09/07/preity-zinta-4-2026-09-07-20-39-15.png)
खास अंदाज में दिखाया सपोर्ट
दरअसल,सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की इसलिए भी चर्चा हो रही हैं कि उन्होंने जिस अंदाज में तुकाराम मुंढे का सपोर्ट किया है, वह बहुत खास है. उन्होंने खुले तौर पर तुकाराम का सपोर्ट किया है, वह टी-शर्ट में पोज भी देती हुई नजर आईं. बता दें कि उन्होंने ऐसे में उनका समर्थन किया है, जब तुकाराम की ओर से बॉलीवुड के टॉप के एक्टर्स शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉप को नोटिस भेजा गया है. ऐसे में उनका यह सपोर्ट बहुत ही चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें: राहुल रॉय ने शादियों में डांस करने की बताई वजह, ट्रोल करने वालों के लिए कही ये बात
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं तुकाराम का सपोर्ट
प्रीति के अलावा तुकाराम का इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस सपोर्ट कर चुकी हैं. काजल अग्रवाल ने तुकाराम मुंढे से खास मुलाकात की थी और उनके काम के प्रति ईमानदारी व लगन की जमकर तारीफ की थी. उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तुकाराम मुंढे को एक बेहद ईमानदार और जांबाज अफसर बताया था. वहीं, ट्विंकल खन्ना ने अपने अंदाज में तुकाराम के इस मिलावट विरोधी अभियान की तारीफ की थी. श्वेता तिवारी ने अपने खाने के ऑर्डर में कॉकरोच निकलने की शिकायत सीधे सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे को टैग करके की थी, जिससे साफ है कि सेलेब्स को उनके काम पर पूरा भरोसा है.
प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट के बारे में जानिए
प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं. इन दिनों वह वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रही हैं. उन्होंने 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म के बाद करीब 8 साल बाद 'बंटवारा 1947' से फिल्मों में वापसी की. इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आई थी. हालांकि, इसे लोगों का उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला. अब वह अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बन रही हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' (Vibe) में लीड रोल में नजर आने वाली है. जिसका निर्देशन कुणाल खेमू कर रहे हैं और यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्टिंग से अलग वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की भी को-ओनर हैं, वह अक्सर स्टेडियम में मैच के दौरान अपनी टीम का सपोर्ट करती हुईं नजर आती हैं.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें