September 23, 2026

Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू

पिछले कुछ समय से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई की नई कॉम्पैक्ट SUV हुंडई बेयोन को लेकर खूब चर्चा चल रही है. इस बीच कंपनी ने बेयोन की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. अब ग्राहक सिर्फ 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. हुंडई के SUV पोर्टफोलियो में यह नई गाड़ी वेन्यू और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा के ठीक बीच में पोजिशन की जाएगी.

बता दें कि, 4.2 मीटर की कुल लंबाई के साथ यह SUV 4-मीटर प्लस सेगमेंट में सीधी एंट्री मार रही है. खरीदारों के लिए यह सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी और पसंदीदा माना जाता है. कंपनी ने इसे खास तौर पर अर्बन कस्टमर्स की प्रैक्टिकैलिटी और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. आकर्षक डिजाइन, कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह SUV बाजार में आते ही बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. चलिए विस्तार से जानतें हैं पूरी खबर को.

4.2 मीटर मिलेगी लंबाई

बता दें कि, हुंडई बेयोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 4.2 मीटर लंबाई है. जो इसे वेन्यू से बड़ी और क्रेटा के काफी करीब लाकर खड़ी करती है. यह कार हुंडई के आधुनिक ग्लोबल K एनहैंस्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इस प्लेटफॉर्म को बेहद मजबूत स्ट्रक्चरल रिजिडिटी के साथ तैयार किया गया है.

जबकि कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी को भारत में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने के लिए खास तौर पर इंजीनियर किया गया है. लंबे व्हीलबेस और चौड़े स्टैंस के चलते कार के केबिन के अंदर यात्रियों को काफी शानदार लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम देखने को मिलेगा.

Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Kia Lovers के लिए ये Cars हैं खास, कीमत और Mileage भी जानें

CNG का भी मिल सकता है ऑप्शन

हुंडई बेयोन के पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन स्मूथ और रिफाइंड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और IVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा.

बता दें कि, क्रेटा की तरह ही इसमें टर्बो पेट्रोल का विकल्प न देकर कंपनी ने इसे अधिक माइलेज और डेली प्रैक्टिकैलिटी पर फोकस रखा है. इसके साथ ही भविष्य में कंपनी इसका फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी पेश कर सकती है जिससे चालकों की रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाएगी.

Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू

AI Generated Image

बेयोन में देखने को मिलेगा शार्प रेडिकल लुक

वहीं, डिजाइन के मामले में हुंडई बेयोन बेहद ही शार्प, बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक नजर आती है. इसमें हुंडई का नया सिग्नेचर H-ऐज लाइटिंग सेटअप दिया गया है. इसके फ्रंट में स्लिम होरिजॉन्टल DRLs और मस्कुलर बोनट के साथ वाइड ग्रिल दी गई है.

जबकि साइड प्रोफाइल में ज्योमेट्रिक व्हील आर्चेज, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं जो इसे एक प्रॉपर SUV लुक देते हैं. इसके अलावा रियर प्रोफाइल में इनवर्टेड L-शेप्ड टेल लाइट्स, टेलगेट पर बोल्ड अक्षरों में लिखा BAYON बैज और रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर इसके एग्रेसिव लुक को पूरा करते हैं.

फीचर्स की है भरमार

आपको बता दें कि, कंपनी ने इस बार इस SUV के इंटीरियर को पूरी तरह से टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी पर फोकस किया है. क्योंकि, इस कार में पहली बार इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉइस असिस्टेंट फीचर देखने को मिलेगा. जिसके चलते ड्राइवर और कार के बीच बात बेहद नेचुरल और आसान हो जाएगा.

वहीं, इसके अलावा गाड़ी के केबिन में आपको बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. कंपनी ने सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और Level-2 ADAS सेफ्टी सूट भी दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अगले साल आएगी 100% एथेनॉल वाली कार! जानिए क्या बोली सरकार