July 25, 2026

Hybrid SUV: होंडा की नई हाइब्रिड SUV ZR-V e:HEV भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स - Haribhoomi

Hybrid SUV: भारतीय बाजार में होंडा कार्स इंडिया की प्रीमियम हाइब्रिड SUV Honda ZR-V e:HEV की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47.99 लाख रु. रखी है।

Honda ZR-V e HEV

होंडा की नई हाइब्रिड SUV ZR-V e:HEV भारत में लॉन्च

  • Published: 25 Jul 2026, 07:28 PM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 07:28 PM IST

Hybrid SUV: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV Honda ZR-V e की भारत में कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह एसयूवी भारत में पूरी तरह बनी हुई (CBU) यूनिट के रूप में इंपोर्ट की गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47.99 लाख रुपये रखी गई है।

दमदार हाइब्रिड इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
Honda ZR-V e में कंपनी का एडवांस 2.0-लीटर e स्पोर्ट्स हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट की सबसे आधुनिक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड हाइब्रिड SUVs में शामिल करता है। यह पावरट्रेन 5,000-6,000 RPM पर 184PS की अधिकतम पावर और 0-2,000 RPM पर 315Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, यह SUV 22.80kmpl का माइलेज देती है और महज 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसका इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार EV Drive, Hybrid Drive और Engine Drive मोड के बीच अपने आप स्विच करता है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता मिलती है।

स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम केबिन
नई Honda ZR-V e का एक्सटीरियर स्पोर्टी स्टाइल और प्रीमियम SUV डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। इसमें फुल LED लाइटिंग, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और आकर्षक बॉडी स्टाइलिंग दी गई है।

केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर-केंद्रित कॉकपिट दिया गया है, जो आराम और प्रीमियम अनुभव दोनों सुनिश्चित करता है।

आधुनिक कनेक्टिविटी और फीचर्स
SUV में 9-इंच (22.8 सेमी) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 10.2-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-स्पीकर Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कंफर्ट और कन्वीनियंस
Honda ने इस SUV में यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा है। इसमें 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है, जिसमें वन-टच मेमोरी फंक्शन भी मिलता है। वहीं, फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे पावर एडजस्टेबल सीट उपलब्ध है।

इसके अलावा SUV में रीजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पैडल शिफ्टर्स, किक सेंसर के साथ हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, ऑटो रिवर्स-टिल्ट पैसेंजर साइड मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो स्टार्ट के साथ आइडल स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स
नई Honda ZR-V e कंपनी की Honda Sensing एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी (ADAS) से लैस है। इसमें Collision Mitigation Braking System (CMBS), Adaptive Cruise Control, Lane Keeping Assist System, Road Departure Mitigation System जैसे कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा SUV में 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर तथा Honda ACE बॉडी स्ट्रक्चर जैसी सुरक्षा तकनीकें भी दी गई हैं।

कलर ऑप्शन
Honda ZR-V e को भारत में चार आकर्षक रंगों में पेश किया गया है:
Twilight Mist Black Pearl
Meteoroid Gray Metallic
Platinum White Pearl
Crystal Black Pearl

(मंजू कुमारी)