August 7, 2026

Huma Qureshi: 'शादी जब होनी होगी...' रचित सिंह संग वेडिंग रूमर्स पर हुमा कुरैशी ने किया रिएक्ट; बताया अपना प्लान - Haribhoomi

रचित सिंह संग शादी की अफवाहों के बीच हुमा कुरैशी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस काम पर है और शादी सही समय आने पर होगी।

Huma Qureshi Wedding Plan

Huma Qureshi Wedding Plan

  • Published: 07 Aug 2026, 10:32 AM IST
  • Last Updated: 07 Aug 2026, 10:32 AM IST

Huma Qureshi: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम अभिनेता रचित सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिसके बाद उनकी शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। अब इन अफवाहों पर खुद हुमा कुरैशी ने पहली बार रिएक्ट किया है।

शादी पर क्या बोलीं हुमा?
एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने शादी को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। हुमा ने कहा, "आप और मेरी मम्मी दोनों एक ही सवाल पूछते हैं। शादी जब होनी होगी, तब हो जाएगी। अभी मेरे पास बहुत काम है। यह साल मेरे लिए काफी व्यस्त है और फिलहाल मेरा पूरा ध्यान काम पर है।"

शादी की अफवाहें क्यों उड़ीं?
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिलेशनशिप की खबरें पिछले करीब दो साल से सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। दोनों को कई पार्टियों और फिल्मी इवेंट्स में साथ देखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भी दोनों एक साथ पहुंचे थे, जहां उनका ट्विनिंग लुक काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा रचित सिंह की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की स्क्रीनिंग पर भी हुमा उनके साथ नजर आई।

रचित के लिए लिखा था खास नोट
'बेबी डू डाई डू' की रिलीज से पहले हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित सिंह के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने रचित की मेहनत, धैर्य और हिम्मत की तारीफ की थी। इस पोस्ट पर रचित ने भी कमेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया था।

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी हाल ही में फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अब वह जल्द ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा हुमा इन दिनों 'महारानी' के पांचवें सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

यह भी पढ़े- जिया शंकर ने की सगाई, पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा; फ्लॉन्ट की बड़ी डायमंड रिंग