Huawei 7 सितंबर को चीन में अपना दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 लॉन्च करेगा, जिसमें इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन और 3.5mm ...और पढ़ें

Huawei का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन: 16GB तक RAM और मोटाई सिर्फ 3.5mm

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही अपना 2nd जनरेशन का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Mate XT 2 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये नया फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले हफ्ते 7 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही Huawei ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और RAM-स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा कर दिया है। चलिए इस डिवाइस से जुडी सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं...
डिजाइन में होगा सबसे बड़ा चेंज
नया वाला Huawei Mate XT 2, साल 2024 में लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate Design का सक्सेसर मॉडल बताया जा रहा है। इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में सबसे बड़ा चेंज करने वाली है। जहां पिछली बार आउटवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन दिया गया था।
वहीं इस बार नए फोन में इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। टीजर वीडियो के मुताबिक फोन के दोनों हिस्से अंदर की तरफ फोल्ड होंगे। इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z TriFold जैसा लग रहा है।
इतना ही नहीं फोन के पिछले हिस्से पर इस बार एक नया ऑक्टागोनल शेप कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। Huawei ने इसमें प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देने का भी वादा किया है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन सामने से तो क्लियर दिखाई देगी, जबकि साइड एंगल से देखने पर इसकी विजिबिलिटी लिमिटेड रहेगी। ये फीचर पब्लिक प्लेस पर फोन यूज करने वाले यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है।
स्लिम डिजाइन और नया हिंज मैकेनिज्म
इस बार फोन में एक खास विंग-शेप ट्राई-फोल्ड डिजाइन मिलने वाला है, जिसमें बाएं और दाएं दोनों सेक्शन अंदर की तरफ फोल्ड होंगे। कंपनी का कहना है कि फोन अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.5mm होगी। फोन को सबसे पतला और सबसे बड़ा फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। फोन में नया हिंज मैकेनिज्म मिलेगा और गिरने से बेहतर सुरक्षा भी दी जाएगी।
इसके अलावा Huawei ने चीन में अपने Vmall प्लेटफॉर्म पर फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस का 16GB + 1TB मॉडल का एक खास वर्जन प्राइवेसी स्क्रीन के साथ आएगा। फोन को डार्क ब्लैक, जिन Zi और प्योर व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा।