शिक्षा बोर्ड में विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे सचिव दीपक बाबूलाल करवा।
भिवानी में स्थिल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बुधवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के अभ्यार्थी एकत्रित हुए। उन्होंने परीक्षा में मिली खामियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इकट्ठा हुए अभ्यार्थियों ने कहा कि पेपर में जो प्रश्न
.
इसलिए अभ्यार्थियों का रिजल्ट भी प्रभावित हो गया है। हालांकि अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सचिव दीपक बाबूलाल करवा मौके पर पहुंचे और अभ्यार्थियों को समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वान दिया।
बता दें कि 4-5 जुलाई को प्रदेश भर में भावी अध्यापकों की HTET-2025 की परीक्षा हुई थी। जिसमें सवा 2 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन जब HTET का रिजल्ट जारी हुआ, तब से अभ्यार्थी प्रश्न पत्र और आंसर की में गलतियां बताकर समाधान की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वो बार-बार शिक्षा बोर्ड आकर धरना प्रदर्शन करते हैं। बुधवार को धरना प्रदर्शन हंगामे में भी बदल गया।

अपनी समस्या लेकर शिक्षा बोर्ड में विरोध प्रदर्शन करते हुए अभ्यार्थी व अन्य।
सचिव धरनारत अभ्यार्थियों को समझाने पहुंचे काफी देर तक धरना देने के बाद शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा अभ्यार्थियों के बीच बातचीत के लिए आए। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। पर अभ्यार्थी बार-बार के आश्वासनों से इतने परेशान थे कि उन्होंने लिखित में समाधान का भरोसा मांगा।
इसको लेकर वो शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव करके बैठ गए। उनका कहना था कि लिखित में समाधान का भरोसा मिलने तक वो घेराव करके बैठेंगे।

शिक्षा बोर्ड में विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे सचिव दीपक बाबूलाल करवा।
अभ्यार्थियों ने उठाई समस्या शिक्षा बोर्ड पर विरोध कर रहे शंकर, अजय, आरती, अंकिता, प्रीमिला यादव, राजेंद्र और लवी समेत अन्य ने कहा कि हर बार ऑब्जेक्शन के 100-100 रुपए देने पर भी सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत अंसर की जारी करता है। यहां तक की OMR सीट भी 100 रुपए फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती।
अभ्यार्थियों ने आरोप लगाया कि इस बार HTET में 20 से 30 सवाल तक गलत छपे गए थे। जिनका NCRT की किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे। इन बच्चों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार-बार तारीख पर तारीख दे रहा है। पर इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों से बात करते हुए सचिव दीपक बाबूलाल करवा।
जांच के लिए बनेगी एक्सपर्ट की कमेटी इस मामले पर शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि 3 सप्ताह में सभी अभ्यार्थियों की समस्या का समाधान करेंगे। इसको लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी।
यह कमेटी अभ्यार्थियों द्वारा बताए गए गलत सवालों और उनके तथ्यों की जांच करेगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि इन गलतियों से सीख लेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हो।