हिसार में HSVP की अधिगृहीत जमीन पर अवैध कब्जा: ओवरब्रिज और अंडरपास के नीचे बिल्डिंग निर्माण; विभाग ने रुकवाया काम - Hisar News
हिसार3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
हिसार में सूर्यनगर पुल के नीचे बनाई जा रही अवैध दीवार और बाद में उसे तोड़ते हुए मजदूर।
हिसार में अर्बन एस्टेट-2, सूर्य नगर और सेक्टर-1, 3, 4, 5, 24 व 25 को जोड़ने के लिए 100 मीटर चौड़ाई में अधिगृहीत HSVP की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी सिरसा ने HSVP के संपदा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है।
उनका आरोप है कि विभाग द्वारा जमीन का कब्जा रिकॉर्ड में लेने के बावजूद यहां बने मकान का निर्माण नहीं हटाया गया और अब उसके नवीनीकरण का काम कराया जा रहा था।
शिकायत के अनुसार, HSVP ने ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। विभाग ने जमीन का कब्जा भी अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सूर्य नगर पुल के नीचे इसी जमीन पर बने निर्माण में बदलाव किया जा रहा था। मौके पर निर्माण को जैक लगाकर ऊपर उठाने की तस्वीर भी सामने आई है।
शिकायत में हाईकोर्ट के इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है कि अवॉर्ड घोषित होने के बाद यदि विभाग जमीन का कब्जा रोजनामचा में दर्ज कर लेता है तो भूमि सरकार के कब्जे में मानी जाती है। इसी आधार पर शिकायतकर्ता ने HSVP एक्ट की धारा 18(1b) के तहत कार्रवाई की मांग की है।
सूर्यनगर पुल के नीचे एचएसवीपी की जमीन पर अवैध बिल्डिंग को जैक से ऊपर उठवाते हुए।
शिकायत के बाद काम रुकवाया
शिकायत मिलने के बाद संपदा अधिकारी ने जेई छत्रपाल को अवैध निर्माण रुकवाने और सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए। जेई छत्रपाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और निर्माण का काम रुकवा दिया।
जेई बोले- मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम
जेई छत्रपाल ने बताया कि सूर्य नगर पुल के नीचे HSVP की जमीन पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा करने की कार्रवाई की जा रही थी। सूचना मिलने पर इसे तुरंत रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन मालिक को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही मौके पर हुए निर्माण की स्थिति और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की विभागीय रिकॉर्ड में जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक-गुरुग्राम समेत 7 जिलों में बारिश: हिसार में आंधी; पिछले हफ्ते मानसून कमजोर पड़ने से उमस बढ़ी, अब राहत की उम्मीद
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
हिसार एयरपोर्ट के विस्तार पर CM का फोकस: कनेक्टिंग फ्लाइट बढ़ाने के आदेश, IMC निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं
कॉपी लिंक
शेयर
हिसार के सरकारी स्कूल में गणित प्रतियोगिता: कोमल, ख्वाहिश और हिमांशी की टीम ने मारी बाजी, जिला स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में कपड़ों के शोरूम में लगी आग: पीछे की दीवार तोड़कर बुझाई, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं; सिलेंडर फटा, ऑपरेटर बाल-बाल बचे