Aug 02, 2026 03:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
होंडा इंडियन मार्केट में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इनमें Elevate Facelift, Honda 0 Alpha Electric SUV और नई Prelude शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

होंडा प्रील्यूड
केवल
₹22,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
होंडा फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही अपने पोर्टफोलियो को तगड़ा अपडेट देने वाली है। अपडेटेड City और ZR-V के बाद होंडा अब तीन नए प्रोडक्ट लाने वाला है। इनमें Elevate Facelift, Honda 0 Alpha Electric SUV और नई Prelude शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी अपने इन नए प्रोडक्ट्स में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
₹ 19.95 - 30.2 लाख
₹ 13.49 - 24.95 लाख
1. Honda Elevate Facelift
होंडा एलिवेट को अगले कुछ महीनों में पहला बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। कंपनी एसयूवी के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय इसे फ्रेश लुक देने पर फोकस कर सकती है। इसमें नए बंपर, अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स और बदले हुए ग्रिल डिजाइन के साथ रियर सेक्शन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। केबिन में भी कुछ जरूरी अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है। होंडा ने पहले ही संकेत दिया है कि फिलहाल एक्सेसरीज के तौर पर मिलने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को आने वाले दिनों में फैक्ट्री-फिटेड किया जा सकता है। इसके अलावा इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंटीरियर ट्रिम में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
2. Honda 0 Alpha Electric SUV
होंडा का सबसे खास नया प्रोडक्ट उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। Honda 0 Alpha को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च होने की उम्मीद है। प्रोडक्शन मॉडल का डिजाइन कॉन्सेप्ट से काफी अलग होगा और यह होंडा के डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। खास बात यह है कि होंडा इसे भारत में ही बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अभी बैटरी और मोटर के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 50-70kWh बैटरी पैक मिल सकता है। इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 450-500km हो सकती है। शुरुआती मॉडल में फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जबकि बाद में AWD वर्जन भी लाया जा सकता है।
3. Honda Prelude
होंडा प्रील्यूड को भारत में पूरी तरह इंपोर्टेड मॉडल के तौर पर लाया जाएगा। यह होंडा के मशहूर नामों में से एक है और भारत में इसकी एंट्री 2026 के आखिर या 2027 में हो सकती है। प्रील्यूड को एक प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कूपे के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ होंडा का टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसका कंबाइंड आउटपुट करीब 200 hp और मैक्सिमम टॉर्क करीब 315 Nm हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल गियरबॉक्स की जगह होंडा का S+ Shift सिस्टम मिलेगा। कार में Civic Type R से ली गई चेसिस टेक्नोलॉजी भी इस्तेमाल की गई है। हालांकि, होंडा इसे पूरी तरह ट्रैक-फोकस्ड कार के बजाय एक स्पोर्टी ग्रैंड टूरर के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
(Photo: Gear Junkie)

