Updated On: Jul 11, 2026 | 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने अपनी VX2 सीरीज का नया और सबसे प्रीमियम मॉडल VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत पर नजर डाले है।

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh (Source. VIda)
विस्तार
VIDA VX2 Plus 4.4 kWh Price: भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में मुकाबला बढता ही जा रहा है। वहीं इस बीच Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने अपनी VX2 सीरीज का नया और सबसे प्रीमियम मॉडल VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत पर नजर डाले तो इसमें लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे है। इतना ही नहीं लॉन्च के साथ ही इस स्कूटर ने Asia Book of Records में भी अपनी जगह बना ली है।
187Km की रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड
जानकारी के लिए बता दें कि नई VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 1,43,990 रुपये रखी गई है। इसमें दो रिमूवेबल 2.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिए गए हैं। जिससे कुल बैटरी क्षमता 4.4 kWh हो जाती है। वहीं कंपनी के मुताबिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर IDC प्रमाणित 187 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें 6 kW पीक पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 26 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसकी 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड इसे शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतर विकल्प बनाती है। इसमें Eco, Ride और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड के अलावा Boost Mode भी दिया गया है।
65 मिनट में फास्ट चार्ज, फीचर्स भी शानदार
VIDA VX2 Plus के बारे में बताए तो इसमें कंपनी ने 1 kW पोर्टेबल चार्जर दिया है जिसकी मदद से बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 3 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं DC Fast Charging से यही काम सिर्फ 65 मिनट में पूरा किया जा सकता है। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और Combined Braking System (CBS) जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। रिमूवेबल बैटरी की वजह से घर या ऑफिस में अलग से चार्जिंग करना भी आसान हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़े: भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
12,111Km का सफर तय कर बनाया रिकॉर्ड
VIDA ने इस लॉन्च को खास बनाने के लिए स्कूटर की विश्वसनीयता का भी प्रदर्शन किया। राइडर गिरीश शेट ने इस स्कूटर से 52 लगातार दिनों में 12,111 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। यह सफर बेंगलुरु से दिल्ली तक रहा और रास्ते में Kolkata Knight Riders के सभी IPL होस्ट शहरों को कवर किया गया। इस उपलब्धि के लिए स्कूटर को Asia Book of Records में “Longest Journey by an Electric Scooter” का रिकॉर्ड मिला।
वहीं कंपनी इस स्कूटर को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत भी उपलब्ध करा रही है जिससे ग्राहक कम शुरुआती लागत में इसे खरीद सकेंगे। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की डिलीवरी जुलाई 2026 के अंत से देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू होगी। लंबी रेंज, तेज चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाली क्षमता के साथ यह स्कूटर भारतीय EV बाजार में Ola Electric, Ather और TVS जैसे ब्रांड्स को कड़ी चुनौती दे सकती है।
