August 15, 2026

स्पोर्टी लुक और जबरदस्त माइलेज... बदलने वाली है HERO Xtreme 125R

हीरो मोटोकॉर्प 125 सीसी सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ाने की तैयारी में है. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी इस सेगमेंट में फिलहाल कम्यूटर, स्पोर्टी और स्पोर्टी कम्यूटर बाइक ऑफर करती है. इस सेगमेंट में हीरो एक्सट्रीम 125आर लोगों को काफी पसंद आ रही है. कंपनी अब इस बाइक में बदलाव करने वाली है. 

इसका सीधा मुकाबला टीवीएस रेडर 125, पल्सर 125 और होंडा सीबी 125 हॉरनेट से है. टीवीएस ने सेगमेंट में पहली बार टीएफटी डिस्प्ले देकर कंटीशन को पहले ही बढ़ा दिया है. बाद में होंडा ने भी अपनी बाइक में इस फीचर को अपडेट कर दिया. बजाज पल्सर 125 का अपडेट लेकर आ रही है. ऐसे में हीरो पीछे नहीं रहना चाहती है. 

अपडेट की तैयारी में है HERO

कंपनी अपनी पॉपुलर स्पोर्टी कम्यूटर हीरो एक्सट्रीम 125आर में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेगमेंट में पहली बार टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर देने वाली है. चूंकि इस वक्त ये फीचर्स ट्रेंड में हैं, तो इसे एक्सट्रीम 125 आर में जोड़ना हीरो के पक्ष में है. 

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: 1.5 रुपये रनिंग कॉस्ट, 70KM माइलेज! सस्ती हुई HERO की धांसू बाइक

फिलहाल हीरो एक्सट्रीम 160 आर में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसे कंपनी 125 आर में भी देने वाली है. कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन नए फीचर्स के साथ बाइक को स्पॉट किया गया है. हीरो की इस बाइक में फिलहाल 4.2 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. नया टीएफटी डिस्प्ले सिर्फ बाइक के हायर वेरिएंट में मिलेगा.

बाइक का टॉप वेरिएंट 1,08,300 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. संभव है कि कंपनी कोई नया वर्जन टॉप स्पॉट पर जोड़ दे. हीरो एक्सट्रीम 125 आर में पहले से ही बहुत से फीचर्स मिलते हैं. इस बाइक में स्प्लिट सीट, डुअल डिस्क ब्रेक्स, डुअल चैनल एबीएस, ऑल एलईडी लाइटिंग, राइड मोड्स, 120 सेक्शन का चौड़ा टायर, मोनो-शॉक सस्पेंशन, एजी स्टाइलिंग और भी बहुत कुछ मिलता है.

यह भी पढ़ें: 187KM रेंज, डबल बैटरी की पावर... 3 लाख ने खरीदा Hero Vida स्कूटर 

क्या खास मिलता है इस बाइक में?

कंपनी ने इसमें राइड बाय वायर, टीपीएमएस और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी जोड़ दिया है. इन सभी फीचर्स के साथ ये सेगमेंट में एक बेहतर पैकेज वाली बाइक बन जाती है. नए फीचर्स के अलावा बाइक में किसी दूसरे बदलाव की उम्मीद नहीं है. बाइक में 125 सीसी का इंजन मिलता है, जो 11.4 बीएचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

ये बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इसमें आरएसयू टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर मोनो शॉक भी मिलते हैं. कीमत की बात करें, तो कंपनी एक नया टॉप वेरिएंट जोड़ सकती है, जिसमें टीएफटी डिस्प्ले और टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलेंगे. फिलहाल ये बाइक 91,500 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.

---- समाप्त ----