October 13, 2026

कौन हैं Henry Crocombe, जिनके लिए इंग्लैंड ने बदला इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही दिया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

कौन हैं Henry Crocombe, जिनके लिए इंग्लैंड ने बदला इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही दिया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

हैनरी क्रोकॉम्बे को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट (Photo: Getty)

इंग्लैंड ने 39 क्रिकेटरों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है. ECB ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल करार किया है. 39 खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हेनरी क्रोकॉम्बे का है. हेनरी को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट मिलना हैरान करने वाला इसलिए हैं क्योंकि वो अनकैप्ड प्लेयर हैं मतलब उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कि अनकैप्ड प्लेयर को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है. सीधी भाषा में कहें तो हेनरी क्रोकॉम्बे को सेंट्रल करार में लाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट में अपने इतिहास को ही पलटकर रख दिया है.

हेनरी क्रोकॉम्बे को मिला 2 साल का कॉन्ट्रेक्ट

ECB ने 39 खिलाड़ियों में से 11 के साथ 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है. मतलब उनका करार अक्टूबर 2026 से लेकर सितंबर 2028 तक जारी रहेगा. वहीं 19 खिलाड़ियों के साथ उसने एक साल का कॉन्ट्रेक्ट किया है. मतलब उनका करार अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक रहेगा. इसके अलावा 9 प्लेयर डेवलपमेंट कॉन्ट्रेक्ट के तहत साइन किए गए हैं. बड़ी बात ये है कि अनकैप्ड हेनरी क्रोकॉम्बे को 2 साल वाले करार में जगह मिली है.

कौन हैं हेनरी क्रोकॉम्बे?

अब सवाल है हेनरी क्रोकॉम्बे हैं कौन और उनका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है? इंग्लैंड के 25 साल के तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे का जन्म 20 सितंबर 2001 को हुआ था. वो ससेक्स एकेडमी से निकले हुए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में बॉब विलिस ट्रॉफी में खेलकर फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.

साल 2024 में उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम में उन्हें जगह मिली और उन्होंने उसके साथ साउथ अफ्रीका के अलावा भारत का दौरा किया. अपने 2026 सीजन की शुरुआत उन्होंने 5 विकेट लेकर की है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक ही मैच में 69 रन देकर 9 विकेट लिए और ससेक्स को बड़ी जीत दिलाने में भूमिका निभाई. हेनरी क्रोकॉम्बे के इस सीजन के अंत तक ससेक्स से सरे में जाने की खबर है.

हेनरी क्रोकॉम्बे का प्रदर्शन

हेनरी क्रोकॉम्बे ने अब तक 51 फर्स्ट क्लास मैचों में 125 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने 3 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा एक इनिंग में किया है. उन्होंने 36 लिस्ट ए और इतने ही T20 मैच खेले हैं. इन 72 मैचों में उनके कुल 84 विकेट हैं.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button