July 11, 2026

Hema Malini ने क्यों मोड़ा बॉलीवुड फिल्मों से मुंह? 77 की उम्र में 'ड्रीम गर्ल' ने किया खुलासा; बोलीं- आज की फिल्में... - hema malini reveals the reason behind not doing bollywood films anymore

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) 1970 और 80 के दशक में भारतीय सिनेमा में अपने सुनहरे दौर को याद करती हैं और आज फिल्म बनाने के तरीकों ...और पढ़ें

हेमा मालिनी क्यों नहीं कर रहीं बॉलीवुड फिल्में?

हेमा मालिनी क्यों नहीं कर रहीं बॉलीवुड फिल्में?

HighLights

  1. हेमा मालिनी क्यों नहीं कर रहीं बॉलीवुड फिल्में?

  2. ड्रीम गर्ल ने किया बड़ा खुलासा

  3. अपने दौर के सिनेमा को बताया सुनहरा दौर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने 1970 और 1980 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया। वह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं और अपनी खूबसूरती और 'शोले', 'सीता और गीता', 'बागबान' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी क्लासिक फिल्मों की वजह से उन्हें बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' का खिताब मिला।

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भारतीय सिनेमा में बेहतरीन फिल्में देने और एक सफल करियर के बाद पॉलीटिक्स में कदम रखा और धीरे-धीरे सिनेमा से दूरी बना ली। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि आखिर अब वे क्यों फिल्में नहीं करती हैं?

अब वह फिल्मों में काम क्यों नहीं करतीं हेमा मालिनी?

हेमा ने सिनेमा के सुनहरे दौर को याद किया, जब उनका करियर अपने चरम पर था। उन्होंने कहा, 'वह दौर बिल्कुल अलग था। मैं कहूंगी कि वह फिल्म इंडस्ट्री का सुनहरा दौर था और मैं खुशकिस्मत थी कि उस सफर का हिस्सा बन पाई। उस समय कई बेहतरीन फिल्में बनीं, खासकर महिलाओं पर केंद्रित फिल्में। मैं खुशकिस्मत थी कि मुझे 'सीता और गीता' जैसे रोल मिले, और मेरी पहली फिल्म 'सपनों का सौदागर', 'खुशबू' और कई दूसरी फिल्में भी।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 20 मिनट की Thriller ने OTT पर जमाई धाक, आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कर डाला कब्जा

आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर प्रोड्यूसर ने मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में बार-बार लिया। उन दिनों हर फिल्म में पांच या छह गाने होते थे और प्रोड्यूसर्स के लिए हिट गाने होना बहुत जरूरी होता था'।

hema malini (13)

आज की फिल्मों में ढलना मुश्किल- हेमा

उन्होंने आगे कहा कि आज फिल्म बनाना पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'आज फिल्म बनाने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब काम क्यों नहीं कर रही हूं, लेकिन आज जिस तरह से फिल्में बनती हैं, उसके हिसाब से खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है'।

हेमा मालिनी के बारे में

हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर महिला स्टार्स में से एक हैं। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा ने 'सपनों का सौदागर' (1968) से हिंदी फिल्मों से डेब्यू किया और 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी कई यादगार हिट फिल्में दीं।

hema malini

एक्ट्रेस आखिरी बार 2020 की फिल्म 'शिमला मिर्च' में नजर आई थीं। रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को खराब रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

हेमा का पॉलिटिकल करियर

एक्टर होने के साथ-साथ वह एक राजनेता भी हैं। हेमा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ राजनीति में कदम रखा और पार्टी के प्रमुख सार्वजनिक चेहरों में से एक बनकर उभरीं। उन्हें सबसे पहले 2003 में राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया था और बाद में 2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा चुनाव जीता। उन्होंने 2019 में भी यह सीट बरकरार रखी और 2024 में फिर से चुनी गईं, जिससे वह संसद में मथुरा का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।