Heavy Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले 5 दिन के लिए IMD ने दिया अलर्ट
Heavy Rain in Delhi: दिल्ली में आज भारी बारिश हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। क्या आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है? जानने के लिए यहां पढ़ें मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बारे में...
दिल्ली में बारिश।
- Published: 28 Jul 2026, 03:43 PM IST
- Last Updated: 28 Jul 2026, 03:46 PM IST
Heavy Rain in Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में आज 28 जुलाई मंगलवार को भारी बारिश हुई है। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है, और दिल्लीवासियों को काफी हद तक गर्मी से छुटकारा मिला है। बता दें कि दिल्ली और इससे सटे नोएडा में सुबह से ही बादल छाए हुए थे।
लेकिन सुबह 11 बजे के आसपास अचानक से घने काले बादल छा गए, और दोपहर के समय अंधेरा हो गया। ठंडी हवाएं और भारी बारिश की वजह से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि आने वाले दिनों राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर IMD ने अपडेट जारी किया है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी संभावना है कि अगले 5 दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। शाम या रात के वक्त कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपने रास्ते पर ट्रैफिक जाम का अपडेट जरूर लें, वहीं ट्रैफिक एडवाइजारी का भी ध्यान रखें। वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट दिया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
क्यों एक्टिव हुआ मानसून ?
ऐसा भी कहा जा रहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर डीप डिप्रेशन बना हुआ है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से देश में मानसून मजबूत हो गया है। पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड तक 1500KM लंबे बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते उत्तर भारत में पूरा हफ्ता बारिश होने की संभावना है। यानी अगस्त के शुरुआती दिनों में आंधी-तूफान के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।
कितना रहा तापमान ?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान में 2-3°C और अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 23-27°C और अधिकतम तापमान 36-38°C के बीच रहा। वहीं कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा (3.1 से 5.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहा. दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।