July 20, 2026

Hazaribagh :  मत्स्य विभाग परिसर से व्यक्ति का खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

Hazaribagh :  जिले के मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का खून से सना शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरक्षण कर जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी.

बताया जा रहा है कि मुक्ति सेवा संस्थान से जुड़े नीरज कुमार की नजर सोमवार सुबह शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए.

शव की पहचान के लिए पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

हत्या या दुर्घटना, दोनों एंगल से जांच

पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले सुरागों और आसपास लगे संभावित CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. 

हजारीबाग में लगातार मिल रहे अज्ञात शव

बता दें कि हजारीबाग में हाल के दिनों में कई अज्ञात शव मिले हैं, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को मत्स्य विभाग परिसर से चौथा अज्ञात शव मिला है. इससे पहले टाउन स्टेशन के पास मालगाड़ी से एक शव मिला था.

इसके बाद हीराबाग इलाके और चुरचू थाना क्षेत्र से भी अज्ञात शव बरामद किए गए थे. लगातार मिल रहे अज्ञात शव की घटनाओं ने शहर में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस की आम लोगों से अपील

इधर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचित का कोई व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता है, तो वे संबंधित थाना से संपर्क कर शव की पहचान में मदद करें. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान के साथ मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Chatra News :  TPC का टॉप कमांडर गिरफ्तार, सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी बताया जा रहा
Palamu News :  ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, तीन घायल

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें