Charkhi Dadri Gangwar: तीन लोग पैदल आए और स्कोर्पियो सवार लोगों पर करीब 20 राउंड फॉयरिंग की. इस घटना में सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर है.
Charkhi Dadri Gangwar: तीन लोग पैदल आए और स्कोर्पियो सवार लोगों पर करीब 20 राउंड फॉयरिंग की. इस घटना में सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/06/car-2026-08-06-18-54-48.jpg)
Charkhi Dadri Gangwar: हरियाणा के चरखी दादरी में बड़ा हंगाम सामने आया है. यहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां पर अज्ञात हमलवारों में स्कॉर्पियो सवार लोगों पर तोबड़तोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं. घटना में पांच से अधिक लोग घायल होने की खबर है. हमलावरों से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें बदमाश हाथों में पिस्टल लेकर दौड़ते भागते दिखाई दिए. इस हमले की जिम्मेवारी विदेश से काम कर रहे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली है.
गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर का बयान
सोशल मीडिया में गोलीकांड के बाद वीडियो और रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऑडियो में नवीन बॉक्सर के नाम के बदमाश का दावा है कि जो हरियाणा के दादरी में गोली चली है, वह उसके कहने पर चली. नवीन बॉक्सर ने ऑडियो में दावा किया कि स्कॉर्पियों पर जो गोली चलाई गई, वो अनिल फतेहगढ़ी के ऊपर अटैक हुआ. इसमें 2 साथी मारे गए हैं, इसकी जिम्मा हम लेते हैं.
हरियाणा: चरखी दादारी में हंगामा, फायरिंग में सात लोग घायल pic.twitter.com/R2G4BBJ2ud
— Mohit Saxena (@mohit_famous) August 6, 2026
हमले की जांच जारी
हालांकि आधिकारिक रूप से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अभी तक की जांच में फायरिंग में रोहित रोहित गोदारा का हाथ होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना से इलाके में सन्नाटा छा गया है.
गैंगवॉर के आसार
ऐसा बताया जा रहा है कि तीन लोग पैदल आए और स्कोर्पियो सवार लोग पर करीब 20 राउंड फॉयरिंग हुई. इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं. वहीं दो की हालत गंभीर बताई गई है. स्कोर्पियो सवार लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. ये लोग अदालत में किसी पेशी में पहुंचने वाले थे. शूटर्स की पहचान को लेकर दबिश जारी है. पुलिस जांच में बड़े गैंगवार के आसार हैं. यह मामला दोपहर 12 बजे के आसपास करीब की बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें