रीता राय सागर
फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी
हथेली से लेकर उंगलियों तक बारीक फ्लोरल और पत्तियों का डिजाइन ट्रेंडिंग है। बीच में बड़ा पैटर्न और चारों तरफ की डिटेलिंग इसे ट्रेडिशनल लुक देती है। जिन्हें तीज पर भरी हुई और पारंपरिक मेहंदी पसंद है।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
बोल्ड फूलों वाली मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली के बीच बड़े फूल और मोटी आउटलाइन बनाई गई है। उंगलियों और कलाई की डिटेलिंग इसे और खूबसूरत बनाती है। ज्यादा बारीक काम के बजाय बोल्ड और साफ डिजाइन पसंद करने वालों के लिए।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
जालीदार और ट्रेडिशनल डिजाइन
इस में हथेली को जालीदार बॉक्स पैटर्न, फूलों और बेल से सजाया गया है। बीच में बना पारंपरिक मोटिफ डिजाइन को फेस्टिव टच देता है। तीज पर क्लासिक और थोड़ी हैवी मेहंदी लगवानी हो तो यह अच्छा ऑप्शन है।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
फूल-बेल वाली एलिगेंट मेहंदी
यह डिजाइन हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर कलाई तक फूलों और पत्तियों की बेल की तरह जाता है। सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी चाहती हैं तो इसे चुनें।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
सिर्फ उंगलियों पर स्टाइलिश मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली को लगभग खाली रखते हुए उंगलियों पर बैंड, जाली और छोटे फूलों का डिजाइन मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक देता है। यह तीज के ट्रेडिशन में मॉडर्न टच देगी।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
मंडला मेहंदी से सजाएं हथेली
हथेली के बीच गोल मंडला पैटर्न बनाकर उसके आसपास छोटी पत्तियां, डॉट्स और फूल के साथ उंगलियों पर सिर्फ हल्की लाइनिंग रखें तो डिजाइन और निखरकर आएगा। सिंपल लेकिन थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं तो यह डिजाइन ट्राई करें।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
मिनिमल फ्लोरल मेहंदी
इसमें हथेली पर सिंपल फ्लोरल मोटिफ है और उंगलियों पर हल्की डिटेलिंग की गई है। कम मेहंदी में भी हाथ काफी सुंदर दिखते हैं। जिन्हें भारी मेहंदी पसंद नहीं या जल्दी सूखने वाला सिंपल डिजाइन चाहिए, उनके लिए बेस्ट है।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
खूबसूरत पीकॉक मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली पर मोर का खूबसूरत मोटिफ बनाया गया है और उसके चारों तरफ बेल-पत्तियों की बारीक डिजाइन है। तीज पर कुछ यूनिक और फेमिनिन डिजाइन लगाना चाहती हैं तो इसे सेव कर लें।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
अरेबिक स्टाइल मेहंदी भी लगेगी कमाल
अरेबिक मेहंदी में बड़ी-बड़ी फूलों की डिजाइन और बेल को हथेली से कलाई तक रखने से डिजाइन ज्यादा साफ और स्टाइलिश है। अगर आपको फुल हैंड मेहंदी से ज्यादा खुला और मॉडर्न डिजाइन पसंद है, तो यह बढ़िया विकल्प है।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest
फिंगर बैंड मेहंदी का ट्रेंड
यह डिजाइन बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं है, लेकिन हाथों को स्टाइलिश लुक देता है। हल्की और ट्रेंडी मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह बेहतर चॉइस है।
तीज की मेहंदी | Source: Pinterest