September 17, 2026

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश ने पार किए 300 करोड़ रुपये, वीकडेज में भी बंपर कमाई जारी, क्या कमा पाएगी 500 करोड़?

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश ने पार किए 300 करोड़ रुपये, वीकडेज में भी बंपर कमाई जारी, क्या कमा पाएगी 500 करोड़?

हनुमान अंश ने कितने कमाए?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: डिवोशनल फिल्मों का दौर एक बार फिर से लौट आया है. कई सारी ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं जिन्होंने अच्छी कमाई कर के दिखाई है. कभी जय मां संतोषी फिल्म की मिसाल दी जाती थी. अब ऐसी तमाम फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही हैं. पहले एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने चौंकाया. अब हनुमान अंश फिल्म ने उम्मीद से आगे जाकर कमाई की है. इस फिल्म ने रिलीज के 41 दिनों में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है. पिछले 15 दिनों में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

शुरुआत में इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में जा रहा था. लेकिन बढ़िया वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को काफी फायदा हुआ. हनुमान अंश अब वीकडेज में भी करोड़ों में कमा रही है. वहीं विदेश में भी इस फिल्म का कलेक्शन बढ़िया जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं फिल्म के ताजा आंकड़े.

हनुमान अंश ने भारत में कितने कमाए?

हनुमान अंश ने रिलीज के 41वें दिन यानी छठे बुधवार को 6 करोड़ रुपये भारत से कमाए. बीते कुछ दिनों की कमाई के हिसाब से ये कलेक्शन थोड़ा कम माना जाएगा लेकिन फिर भी ये सम्मानजनक है. वहीं फिल्म का 41 दिनों का नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये का रहा. ग्रॉस कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 41 दिन में 280 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वीकडेज के पिछले 3 दिन में ही फिल्म ने 23 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है.

कितना रहा हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

हनुमान अंश के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 41 दिन में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 20.25 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. 41वें दिन विदेशों से इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये बंटोरे हैं. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन को मिला लिया जाए तो हनुमान अंश का 41 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: 300 करोड़ के पास पहुंचते ही हनुमान अंश को लगा बड़ा झटका, बड़ी प्लानिंग पर फिरा पानी?

क्या 500 करोड़ कमा पाएगी हनुमान अंश?

हनुमान अंश की कमाई अभी फ्लो में जा रही है. बहुत लोग इस फिल्म को बार-बार देखने जा रहे हैं. साधारण से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में रॉकेट सी रफ्तार पकड़ी है. फिल्म के लिए मौजूदा समय में स्थिति ये है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं कहा जा सकता है. जो फिल्म रिलीज के 40 दिन बाद भी वीकडेज में करोड़ों में कलेक्शन कर ले जा रही हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं महावतार नरसिम्हा ने थियेटर्स में 100 दिनों से ज्यादा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. अगर ऐसा ही हनुमान अंश के साथ देखने को मिलता है तो निश्चित ही ये फिल्म 500 करोड़ या इसके आस-पास तक पहुंच सकती है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button