September 1, 2026

Hanuman Ansh: बुंदेली नेत्रहीन सिंगर सुनील सिंह लोधी ने हनुमान अंश फिल्म में गाया गाना, 8 गानों का मिला कॉन्ट्रैक्ट, मोरे संकट के कटैया हनुमान गाने से चमके थे

Hanuman Ansh: मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान.. सागर में नैया डार दई... नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का ये गाना बुंदेली नेत्रहीन सिंगर सुनील सिंह लोधी (Bundeli Singer Sunil Singh Lodhi) ने गाया है। सुनील लोधी सागर जिले के छोटे से गांव अगरा के रहने वाले हैं, लेकिन अब बॉलीवुड भी उनके टैलेंट का लोहा मान रहा है।

Sagar: नेत्रहीन सिंगर Sunil Singh Lodhi का कमाल, ‘संकट के कटैया हनुमान’ वायरल; 8 गानों का कॉन्ट्रैक्ट#Sagar#SunilSinghLodhi#HanumanAnsh#SankatKeKataiyaHanuman#Singer#BlindSinger#MadhyaPradesh#ViralSongpic.twitter.com/buYsDku0ZW

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 1, 2026

सुनील सिंह लोधी को 8 गानों का कॉन्ट्रैक्ट

बुंदेलखंड के सिंगर सुनील सिंह लोधी (Sunil Singh Lodhi) ने फिल्म हनुमान अंश में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान.. सागर में नैया डार दई... गाना गाया है। इसके साथ ही उन्होंने 8 गानों का कॉन्ट्रैक्ट किया है।

'मोरे संकट के कटैया हनुमान' गाने से चमके थे सुनील

सुनील सिंह लोधी एक तारा पर लोकगीत गाते थे। सबसे पहले उनकी एक रील मोरे संकट के कटैया हनुमान (More Sankat Ke Kataiya) गाते हुए वायरल हुई थी। इसके बाद पंकज VRK प्रोडक्शन ने सुनील सिंह लोधी के साथ मोरे संकट के कटैया हनुमान गाना शूट किया। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बुजुर्गों की संगत से सीखा तमूरा बजाना, लता मंगेशकर आदर्श

सुनील सिंह लोधी (Sunil Singh Lodhi) ने गांव में होने वाली बुजुर्गों की संगत में बैठकर तमूरा बजाना सीखा था। फिर उन्होंने स्वर्गीय लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को अपना आदर्श मानते हुए उनके ट्रैक पर भजन गाना सीखा। गांव में वे एक तारा पर लोकगीत गाने लगे। मोरे संकट के कटैया हनुमान गाने की रील वायरल होने के बाद उन्हें मुंबई से बुलावा आ गया।

hanuman ansh sunil singh lodhi

कैसे सिलेक्ट हुआ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..

सुनील सिंह लोधी (Sunil Singh Lodhi) मुंबई के ओम साइन स्टूडियो में अपना एक गाना रिकॉर्ड कराने गए थे। उन्होंने जब एक पोस्ट डाली तो हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का फोन आया। उन्होंने सुनील को स्टूडियो बुलाया और 4-5 लोकगीत सुने। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान.. सागर में नैया डार दई.. गाने को हनुमान अंश फिल्म के लिए सिलेक्ट किया और सिर्फ आधे घंटे में ही रिकॉर्डिंग भी कर ली।

ये खबर भी पढ़ें: MP में लागू होगा ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ फॉर्मूला, बिना बीमा वाले वाहनों को नहीं ​मिलेगा पेट्रोल-डीजल

लेखक