Guna Minor Girl Case: मध्यप्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में 8 साल की नाबालिग बच्ची को पोप्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश का मामला (Guna Minor Girl Case) सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी बच्ची को बहलाकर जंगल ले गया
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान बच्ची घर पर अपनी बुआ और छोटे भाई-बहनों के साथ थी। उसकी मां लकड़ी लेने जंगल गई थी, जबकि पिता और दादी मजदूरी के लिए गए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक बच्ची को दुकान से पोप्स दिलाने की बात कहकर अपने साथ (Guna Minor Girl Case) ले गया।
कुएं के पास ले जाने का आरोप (Guna Minor Girl Case)
शिकायत के अनुसार, युवक बच्ची को गांव के दूसरे रास्ते से कुएं के पास ले गया और उसे वहीं बैठाकर पोप्स लेने चला गया। वापस आने के बाद युवक ने कथित तौर पर शराब पी और बच्ची को भी शराब पीने के लिए मजबूर किया। बच्ची के मना करने पर उसे मारने की धमकी देने का आरोप है।
अंधेरा होने पर कपड़े उतारने का आरोप (Guna Minor Girl Case)
बच्ची के बयान के अनुसार, जब अंधेरा होने लगा तो उसने घर जाने की बात कही। आरोप है कि युवक ने उसे डराया-धमकाया और उसके कपड़े उतारकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां से एक व्यक्ति के गुजरने पर युवक मौके से भाग गया।
इसके बाद बच्ची वहीं सो गई और रात में जागने के बाद पैदल अपने घर पहुंची। सुबह बच्ची ने अपनी मां और दादी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सिरसी थाने पहुंचे। जहां बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया
ये खबर भी पढ़ें: MP Nasha Mukt Abhiyan: 31 दिसंबर 2029 के बाद एमपी नशा मुक्त होगा! अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- माइक्रो प्लान बना रहा हूं
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत और उसके कथित बयान के आधार पर मामले (Guna Minor Girl Case) की जांच शुरू कर दी है। मामले में POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपी के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Vishnu Deo Sai Singapore Visit: CM विष्णु देव साय पहुंचे सिंगापुर, SING फोरम 2026 में हिस्सा लेंगे, निवेशकों और उद्योगपतियों करेंगे चर्चा
लेखक
![]()