September 6, 2026

Gujarat Pitai Video Viral: गुजरात के भावनगर में आरोपी की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस लिव इन पार्टनर की हत्या केस में कर रही पूछताछ

Gujarat Pitai Video Viral: गुजरात के भावनगर में लिव-इन पार्टनर काजल बरैया ( Bhavnagar live-in partner Murder Case) की हत्या के आरोपी फैजल लखानी को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सी से बांधकर सरेआम पिटाई की। पुलिस की इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Gujarat Pitai Video Viral) हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों को कड़ा संदेश देने का प्रयास बताया है, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठने लगे हैं।

Bhavnagar में Murder Accused की कथित पिटाई का Video Viral, रस्सी से बांधकर ले गई Police

गुजरात के भावनगर में लिव-इन पार्टनर काजल बरैया की हत्या के आरोपी फैजल लखानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इसी दौरान सामने आए एक Video में आरोपी रस्सी से बंधा नजर आ… pic.twitter.com/YNWpB6r9A9

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 6, 2026

काजल और फैजल 7 साल से लिव इन में थे ( Bhavnagar live-in partner Murder Case)

मामला भावनगर के नीलमबाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, काजल बरैया और फैजल लखानी पिछले करीब सात साल से भावनगर में एक फुटपाथ पर साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि फैजल के खिलाफ पहले भी लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

काजल का दूसरे से अफेयर, विवाद

पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद फैजल को कथित तौर पर पता चला कि काजल का उसके परिचित रवि के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

हमले में घायल काजल की मौत

 आरोप है कि विवाद के दौरान फैजल ने काजल और रवि पर हमला भी कर दिया। हमले में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सरकारी सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को फैजल लखानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल पर ले जाकर की गई कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी फैजल को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इसी दौरान सामने आए वीडियो में आरोपी रस्सी से बंधा दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा उसकी  पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव (Gujarat Pitai Video Viral)

नीलमबाग थाने के पुलिस निरीक्षक डीपी उनाडकट ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हत्या की क्रूरता और इस घटना से पुलिस की छवि को हुए नुकसान को देखते हुए पुलिस को इस मामले में सख्त रुख अपनाना पड़ा। 

ये खबर भी पढ़ें: बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी बोले- बिहार को 5 हजार करोड़ का पैकेज दे मोदी सरकार

फैजल कुख्यात अपराधी है

पुलिस ने फैजल को कुख्यात अपराधी बताते हुए दावा किया कि उसके खिलाफ पहले से कई गैरकानूनी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों को कड़ा संदेश देना था और यह बताना था कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है।

हालांकि, पुलिस की इस दलील के बावजूद आरोपी को घटनास्थल पर बांधकर कथित तौर पर पीटे जाने का मामला अब चर्चा का विषय बना है।

ये खबर भी पढ़ें:Delhi Building Collapse: दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, PG में रहते थे कई स्टूडेंट्स, मलबे में कई लोग दबे, 2 लोगों की मौत