July 28, 2026

Grah Gochar in August 2026: अगस्त में बन रहा है ग्रहों का महासंयोग! सूर्य, बुध और मंगल का गोचर इन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत

Grah Gochar in August 2026: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल ग्रह के गोचरों से कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है. इससे कई राशियों को लाभ होने वाला है. इन लोगों के लिए यह महीना भाग्यशाली साबित होगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Published byNamrata Mohanty

Grah Gochar in August 2026: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल ग्रह के गोचरों से कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है. इससे कई राशियों को लाभ होने वाला है. इन लोगों के लिए यह महीना भाग्यशाली साबित होगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

author-image

New Update

Grah Gochar in August 2026

Grah Gochar in August 2026 Photograph: (ai-generated)

Grah Gochar in August 2026: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से साल 2026 में अगस्त का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र का गोचर होने वाला है. इन ग्रहों की चाल बदलेगी जिससे कई शक्तिशाली राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा बताते हैं कि इसका असर देश-दुनिया पर भी पड़ने वाला है. साथ ही 12 राशियों पर भी पड़ने वाला है.आइए जानते हैं अगस्त का महीना इनके लिए कैसा रहने वाला है.

अगस्त 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर और राजयोग

इस महीने की शुरुआत में ही ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव होने वाले हैं. 

1 अगस्त 2026- इस दिन शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो इनकी नीच राशि है. इसलिए, इस दौरान काम-काज को लेकर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. 

2 अगस्त 2026- इस दिन ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का मिथुन राशि में गोचर होने वाला है.

5 अगस्त 2026- पांच अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से सूर्य और गुरु साथ है. ऐसे में तीनों मिलकर त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे.

17 अगस्त 2026- इस दिन सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. इससे जातको की नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी.

अन्य स्थिति- इस पूरे महीने में शनि मीन राशि में व्रकी रहेंगे, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. वहीं, चंद्रमा का राशि परिवर्तन हर ढाई दिन में होगा. इससे गजकेसरी योग भी बनेंगे.

ये भी पढ़ें- Purnima Kab Hai: आज या कल... किस दिन मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानें सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

अगस्त का महीना इन राशियों के लिए सबसे लकी

1.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शानदार रहने वाला है. इन्हें बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी. इस महीने में महालक्ष्मी का गजकेसरी और भद्र राजयोग निर्मित होगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए कार्य भी तेजी से पूरे होने लगेंगे. इन लोगों को अपने बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी.

2.मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह महीना पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का होने वाला है. मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके ऊपर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि रहेगी जिससे कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी. सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपके पराक्रम की सराहना होगी. भाग्य का साथ मिलेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे.

3.सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं ग्रहों के राजा सूर्य है. इस महीने में सूर्य का गोचर इस राशि में होने वाला है. बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने वाला है, जो इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है. आप लोग अपने करियर में बड़ी मेहनत करेंगे जिसका शुभ परिणाम भी आपको मिलेगा. उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा. किसी भी प्रकार के बड़े खर्चे या फैसला लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें.

4.तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना भी बहुत सकारात्मक रहने वाला है. आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. वरिष्ठ जनों का साथ मिलेगा और वह आपका मार्गदर्शन करेंगे. उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग बन रहे हैं. आयात-निर्यात और विदेश से जुड़े लोगों को भी बड़ा मुनाफा होने वाला है. हालांकि, प्रेम संबंधोम में कोई भी बड़ा निर्णायक फैसला लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन माह में रखें इन बातों का ध्यान, जानें इस पवित्र महीने में क्या करें और क्या नहीं?