September 23, 2026

इस मर्द के साथ 'वन-नाइट स्टैंड' करना चाहती हैं Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा, सरेआम बताया नाम, अब मचेगा हंगामा

Time Published: Wednesday, September 23, 2026, 8:51 [IST]

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने की वजह से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। लंबे समय तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने वाली सुनीता अब रिएलिटी शोज और इंटरव्यूज के जरिए अपनी अलग पहचान बनाती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक रैपिड-फायर राउंड में उनसे बॉलीवुड के तीन चर्चित एक्टर्स को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बिना ज्यादा सोचे बेहद दिलचस्प जवाब दिया।

सुनीता आहूजा ने शाहरुख खान को चुना नंबर वन
सुनीता आहूजा हाल ही में 'Why Not With MNL' सीजन 3 का हिस्सा बनीं। शो के रैपिड-फायर सेगमेंट में उनसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) को लेकर एक काल्पनिक सवाल किया गया।

Govinda Wife

किसके साथ 'वन-नाइट स्टैंड' करेंगी सुनीता आहूजा?

सुनीता आहूजा से पूछा गया कि अगर उन्हें इन तीनों में से किसी एक को 'वन-नाइट स्टैंड' के लिए चुनना हो तो वो किसे चुनेंगी। इस सवाल पर उन्होंने बिना किसी झिझक के शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शाहरुख खान उनकी पहली पसंद होंगे। सुनीता आहूजा ने कहा- आप कुछ भी पूछें, मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा शाहरुख खान ही होंगे।

गोविंदा से शादी पर नहीं है कोई पछतावा

-इसी बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपनी शादी और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। सुनीता के मुताबिक जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब वो उन्हें एक बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान लगे थे।

-सुनीता ने बताया कि वह स्वभाव से काफी भावुक हैं, भले ही लोगों को उनका व्यक्तित्व सख्त और कड़क नजर आता हो। उन्होंने कहा कि वह जो भी बात कहती हैं, दिल से कहती हैं और उन्हें सही मायने में समझने वाले लोग बहुत कम हैं।

'लोग अपनी जिंदगी जिएं और दूसरों को भी जीने दें'

सुनीता आहूजा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें अपनी शादी के फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी होनी चाहिए। सुनीता ने कहा- मुझे गोविंदा से शादी करने का कोई अफसोस नहीं है। मैं चाहती हूं कि लोग अपनी जिंदगी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। वह अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मैंने अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है।

गोविंदा की पत्नी से अपनी अलग पहचान बनाने तक सुनीता का सफर

-आपको बता दें कि कई सालों तक सुनीता आहूजा को मुख्य रूप से गोविंदा की पत्नी के तौर पर ही जाना जाता रहा। हालांकि वह खुद भी फिल्मी माहौल से जुड़ी रही हैं लेकिन उन्होंने कभी पारंपरिक तरीके से बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने एक्टिंग को भी अपना पेशा नहीं बनाया।

-अब सुनीता आहूजा का अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। वह इंटरव्यूज के साथ-साथ रिएलिटी और एंटरटेनमेंट शोज में भी नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दर्शक अब उन्हें सिर्फ गोविंदा की पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि उनके बेबाक व्यक्तित्व के लिए भी जानने लगे हैं।

कई टीवी और रिएलिटी शोज में आ चुकी हैं नजर

-इस साल सुनीता आहूजा 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आई थीं। शो के दौरान उनकी मुलाकात उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) से भी हुई थी। इसके बाद वह कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' में दिखाई दी थीं।

-अब सुनीता आहूजा ने रिएलिटी टेलीविजन की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है और 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) को लेकर भी चर्चा में हैं। लगातार सामने आ रहे उनके बेबाक बयानों ने फैंस की दिलचस्पी उनके प्रति और बढ़ा दी है।