September 5, 2026

Google Pixel Watch 5 का Stephen Curry Edition लॉन्च: प्रीमियम लुक के साथ मिलेगा Gemini सपोर्ट, देखें खासियत - Haribhoomi

Google Pixel Watch 5 Stephen Curry Special Edition की बिक्री शुरू हो गई है। इसमें 3,000 निट्स डिस्प्ले, 40 घंटे की बैटरी, Gemini और एडवांस हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत और फीचर्स।

Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5 का Stephen Curry Edition लॉन्च: प्रीमियम लुक के साथ मिलेगा Gemini सपोर्ट, देखें खासियत।

  • Published: 05 Sep 2026, 04:35 PM IST
  • Last Updated: 05 Sep 2026, 04:35 PM IST

Google ने Pixel Watch 5 Stephen Curry Special Edition की सेल शुरू कर दी है। यह Pixel Watch 5 का नया स्पेशल एडिशन है, जिसे स्टैंडर्ड मॉडल की सेल शुरू होने के करीब दो हफ्ते बाद पेश किया गया है। यह खास एडिशन केवल 45mm साइज में उपलब्ध है और इसमें Satin Pyrite केस के साथ Rye Performance Loop दिया गया है।

इस स्पेशल एडिशन का डिजाइन मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी Stephen Curry से प्रेरित है। इसके साथ मिलने वाले बैंड पर Stephen Curry की ब्रांडिंग दी गई है और इसमें वॉटर-रेपेलेंट फिनिश मिलती है।

Pixel Watch 5 Stephen Curry Edition की कीमत और उपलब्धता
Google Pixel Watch 5 Stephen Curry Special Edition की कीमत $579.99 (लगभग 54,800 रुपये) रखी गई है। इसे Google Store और Amazon US से खरीदा जा सकता है। यह स्पेशल एडिशन सीमित स्टॉक में उपलब्ध है। अलग से Performance Loop की कीमत $59.99 (लगभग 5,700 रुपये) है।

बता दें कि Google ने पिछले महीने Pixel Watch 5 को 41mm और 45mm साइज में लॉन्च किया था। इसके 41mm मॉडल की शुरुआती कीमत $399 (लगभग 37,700 रुपये) और 45mm मॉडल की कीमत $429 (लगभग 40,500 रुपये) थी। वहीं, LTE वेरिएंट की शुरुआती कीमत क्रमशः $499 और $529 रखी गई थी।

Stephen Curry Edition का डिजाइन
Stephen Curry Special Edition में 45mm का Satin Pyrite कलर वाला एल्युमिनियम केस दिया गया है। इसके साथ Rye कलर का Performance Loop मिलता है, जो स्टैंडर्ड Pixel Watch 5 के साथ उपलब्ध नहीं है। बैंड पर वॉटर-रेपेलेंट कोटिंग दी गई है, जो वर्कआउट के दौरान नमी से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा बैंड पर Stephen Curry की ब्रांडिंग भी मौजूद है।

3,000 निट्स की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले
Pixel Watch 5 में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और यह 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Always-On Display मोड भी मिलता है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass का इस्तेमाल किया गया है।

Snapdragon प्रोसेसर और 64GB स्टोरेज
Pixel Watch 5 को Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म और Cortex-M55 को-प्रोसेसर से पावर मिलती है। Google के मुताबिक, यह Pixel Watch 4 की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा परफॉर्मेंस देता है। इसमें 50 प्रतिशत ज्यादा RAM और 12 प्रतिशत CPU बूस्ट भी मिलता है। स्मार्टवॉच में 64GB eMMC स्टोरेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः HMD 106 2G लॉन्च: 2G नेटवर्क सपोर्ट, 1000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 1.8-इंच डिस्प्ले, जानें कीमत

Gemini और एडवांस हेल्थ फीचर्स
स्मार्टवॉच में Google Gemini का सपोर्ट मिलता है। इसके जरिए Gmail और Calendar की जानकारी तक भी एक्सेस किया जा सकता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ECG के साथ AFib डिटेक्शन, हार्ट रेट अलर्ट, SpO2, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी, ब्रीदिंग रेट, स्किन टेम्परेचर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Sleep Breathing Analysis और पर्सनलाइज्ड Sleep Score भी दिया गया है।

हेल्थ फीचर्स 
Pixel Watch 5 में Health Guardian फीचर मिलता है, जो हर महीने ब्लड प्रेशर, स्लीप ब्रीदिंग क्वालिटी और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स का सारांश उपलब्ध कराता है। वहीं, Breathing Emergency Detection फीचर PPG, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर के साथ ऑन-डिवाइस AI का इस्तेमाल करता है। यह ऑक्सीजन सैचुरेशन में गंभीर और लगातार गिरावट का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

40 घंटे तक की बैटरी
Pixel Watch 5 का 45mm मॉडल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। वहीं, सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से करीब 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। स्मार्टवॉच में 50 से ज्यादा एक्टिविटीज ट्रैक करने का सपोर्ट, Dual-Frequency GPS, वीकली कार्डियो गोल्स और Daily Readiness Score भी मिलता है। इसके अलावा इसे IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है।