July 31, 2026

Google Pay में आया Gemini AI, अब AI बताएगा पैसा कहां खर्च हुआ, बचत कैसे करें और कौन-सा कार्ड है आपके लिए बेस्ट| Navbharat Live

Updated On: Jul 31, 2026 | 07:19 PM IST

विज्ञापन

सार

Google Pay AI: Google ने बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप Google Pay में Gemini AI को शामिल करना शुरू कर दिया है। जिसमें अब नए Ask Google Pay फीचर कई सारी काम करने के लिए आ गया है।

Gemini AI comes to Google Pay Ask Google Pay Feature

Ask Google Pay (Source.Social Media)

विस्तार

Google Pay Gemini AI: डिजिटल पेमेंट को और स्मार्ट बनाने की दिशा में Google ने बड़ा कदम उठा रहा है। बता दें कि कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप Google Pay में Gemini AI को शामिल करना शुरू कर दिया है। जिसमें अब नए Ask Google Pay फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने खर्चों का विश्लेषण कर सकेंगे, बजट को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और अपनी कमाई के अनुसार पैसे बचाने के लिए पर्सनलाइज्ड सुझाव भी हासिल कर सकेंगे। वहीं इसमें खास बात यह है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा। जिसका सीधा मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को खुद इसे इनेबल करना होगा। इसके साथ ही Google ने भारत में RuPay नेटवर्क पर आधारित नया Google Pay Flex SBI Card भी लॉन्च किया है जिससे यूजर्स को पेमेंट के और विकल्प मिलेंगे।

क्या है नया Ask Google Pay फीचर?

Ask Google Pay एक Gemini AI-पावर्ड फीचर है जिसे यूजर्स के खर्च करने के तरीके को समझने और बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने खर्चों का रिकॉर्ड देख सकते हैं, बचत के सुझाव पा सकते हैं, अपने लिए सही क्रेडिट कार्ड ऑफर्स की जानकारी ले सकते हैं और चैट विंडो से ही SIP या CIBIL स्कोर जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Google ने यह भी बताया है कि UPI ने भुगतान को बेहद आसान बना दिया है लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ या किसी खास समय में खर्च का पैटर्न कैसा रहा। यही जरूरत Ask Google Pay पूरी करने की कोशिश करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

10 भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

यह फीचर टेक्स्ट और वॉइस दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। वहीं लॉन्च के समय इसमें 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। वहीं यूजर AI से ऐसे सवाल पूछ सकेंगे जैसे “पिछले हफ्ते मेरे खर्चों का एनालिसिस करो” या “मेरे खर्चों के हिसाब से सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कौन-सा है?” फिलहाल Google इस फीचर को भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है।


💸 Understand your spending patterns
💡 Get tips to save better
📚 Learn about SIPs, credit scores and more
🌐 Get answers in 10 Indian languages Know… pic.twitter.com/JkeH0YDDVC — Google India (@GoogleIndia) July 29, 2026

डेटा का होगा इस्तेमाल, लेकिन कंट्रोल रहेगा आपके हाथ में

इसके साथ ही बेहतर जवाब देने के लिए Ask Google Pay यूजर के Google Pay ट्रांजैक्शन, सेव किए गए पेमेंट मेथड, Google अकाउंट की जानकारी और CIBIL रिपोर्ट जैसे डेटा का उपयोग कर सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब यूजर Personalisation within Google Pay सेटिंग को ऑन करेगा। Google ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूजर अपनी चैट हिस्ट्री 42 दिनों तक देख सकते हैं और चाहें तो कभी भी पर्सनलाइजेशन को बंद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Lava Virat V1 5G की पहली सेल शुरू, 11,999 में 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन खरीदने का मौका

ऐसे करें Ask Google Pay फीचर का इस्तेमाल

इस फीचर को शुरू करने के लिए सबसे पहले Google Pay ऐप खोलें। इसके बाद Settings > Privacy & Security > Data & Personalisation में जाकर Personalisation within Google Pay को ऑन करें। फिर होम स्क्रीन के Money टैब में जाकर अपने फाइनेंस के बारे में पूछें सेक्शन पर टैप करें और AI असिस्टेंट से सवाल पूछना शुरू करें।

Follow Navbharatlive whatsapp