September 6, 2026

Gold Silver Rate Today 6 September: एक हफ्ते में 3 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ चांदी, चांदी भी ₹5000 हुई सस्ती

Gold Silver Rate Today 6 September: एक हफ्ते में 3 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ चांदी, चांदी भी ₹5000 हुई सस्ती

Gold Silver Rate Today 6 September: देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत 3440 रुपए तक सस्ती हुई है।

New Update

new poster 1 -

Gold Silver Rate Today 6 September: देश भर में सोने चांदी (Gold Silver Rate) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत 3440 रुपए तक सस्ती हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 3150 रुपए तक सस्ता हुआ है। यदि हम आज 6 सितंबर की बात करें तो दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड 1,54,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है। 

इसके साथ ही इंदौर के सराफा बाजार में एक दिन पहले यानी 5 सितंबर शनिवार को सोने के भाव में 300 रुपए की गिरावट आई थी। जिसके बाद 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,42,050₹1,54,950
मुंबई₹1,41,900₹1,54,800
अहमदाबाद₹1,41,950₹1,54,850
चेन्नई₹1,43,610₹1,56,670
कोलकाता₹1,41,900₹1,54,800
हैदराबाद₹1,41,900₹1,54,800
जयपुर₹1,42,050₹1,54,950
भोपाल₹1,41,950₹1,54,850
लखनऊ₹1,42,050₹1,54,950
चंडीगढ़₹1,42,050₹1,54,950

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ चांदी भी वीकली (Silver Price Today)  बेसिस पर सस्ती हुई है। एक हफ्ते में चांदी 5000 रुपए फिसला है। 6 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 250000 रुपए प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है।

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Viral Video : नेपाल बाढ़ के बाद मलबे से मिल रहीं नोटों की गड्डियां? वायरल वीडियो में दिखा हैरान करने वाला मंजर

लेखक