Sep 07, 2026 04:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 7 सितंबर को सोना सस्ता हुआ है
- सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 70 रुपये की गिरावट आई है
- बुलियन मार्केट में गोल्ड रेट 1.52 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है
- देश में सोने का भाव तीन कारणों से कम हुआ

Gold Rate: तीन कारणों से आई सोने में गिरावट
Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 7 सितंबर को सोना सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 70 रुपये की गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में गोल्ड रेट 1.52 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। देश में सोने के भाव में घरेलू कारणों से ज्यादा ग्लोबल कारणों से कम हुआ है। ये 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.39 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो सोमवार 7 सितंबर का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में सोने का प्राइस
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,52,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39, 810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में गोल्ड प्राइस
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 50 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.39 लाख रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड प्राइस
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 71 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.39 लाख रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड प्राइस
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,52,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 54 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने में गिरावट आने के 3 बड़े कारण?
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। अगस्त में अमेरिकी पेरोल्स में उम्मीद से कहीं ज्यादा 1.62 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेरोजगारी दर 4.1% पर स्थिर रही। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने या बढ़ने की आशंका से निवेशकों का रुझान सोने जैसे गैर ब्याज वाले एसेट से कम हो जाता है।
इसके अलावा डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है। मजबूत डॉलर की वजह से दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग प्रभावित होती है। घरेलू बाजार में कमजोर स्पॉट डिमांड ने भी MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट को बढ़ाया है।
वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई के जोखिम के बावजूद फिलहाल मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े सोने पर भारी पड़ रहे हैं। इस सप्ताह अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़े आने वाले हैं, जिन पर बाजार की नजर रहेगी। अगर महंगाई के आंकड़े भी मजबूत आते हैं, तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद और बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों पर आगे भी दबाव देखने को मिल सकता है।