Aug 20, 2026 05:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज 20 अगस्त को सोने के भाव में मामूली तेजी रही
- सोने का भाव 36 रुपये चढ़ा है
- कल सोने का भाव 337 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,260 रुपये पर बंद हुआ
- ये 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव है

Gold Rate 26 Feb: सोने की चमक हुई फीकी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में कितना हुआ सस्ता
Gold Price Today: आज 20 अगस्त को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सोने का भाव 36 रुपये चढ़ा है। कल सोने का भाव 337 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,260 रुपये पर बंद हुआ। ये 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,44,960 रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आज गोल्ड रेट क्या रहा।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,58,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 51 रुपये बढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,45,100 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 40 रुपये की तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट यहां 1,45,140 रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 42 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने के दाम क्यों बढ़े?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने से सोने के दाम में तेजी आती है। ग्लोबल मार्केट में सोने की मांग बढ़ने से गोल्ड की कीमत ऊपर गई है। जब अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ती है, तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमत बढ़ सकती है। युद्ध, आर्थिक संकट या बाजार में अस्थिरता के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। मांग बढ़ने से इसकी कीमत चढ़ जाती है।
क्या 1.75 लाख रुपये पहुंचेगा सोना?
अगस्त में 11000 रुपये गोल्ड महंगा हो चुका है। अभी भी सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। अगर ज्वैलर्स एसोसिएशन की माने तो अगर सोने के भाव में तेजी लगातार जारी रहती है तो त्योहारो तक सोने का भाव 1,75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
