July 13, 2026

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, 1300 रुपये सस्ता हुआ सोना; 2.20 लाख से नीचे आई चांदी

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना 1.43 हजार तो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपये से नीचे आ गए.

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना 1.43 हजार तो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपये से नीचे आ गए.

author-image

New Update

Gold Price Today 13 July

सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, 1300 रुपये सस्ता हुआ सोना; 2.20 लाख से नीचे आई चांदी Photograph: (Freepik)

Gold Price Today: भारतीय शेयर बाजार के साथ आज सर्राफा बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. मिडिल ईस्ट में दोबारा शुरू हुए तनाव के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि सर्राफा बाजार और शेयर बाजार इसके विपरीत चल रहे हैं. क्योंकि जंग के चलते निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है. इसी के चलते पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

आज कितने कितने गिरे सोने-चांदी के दाम?

आज यानी सोमवार (13 जुलाई) को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सुबह करीब 11 बजे सोना 1300 रुपये गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी 3300 रुपये टूटकर ट्रेड करती नजर आई. इस गिरावट के साथ 22 कैरेट सोने का भाव 131,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेड गोल्ड 142,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

  • जबकि चांदी का भाव 219,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. बता दें कि पिछले एक सप्ताह में सोना 3.05 प्रतिशत तो चांदी की कीमतें 7.10 फीसदी कम हुई हैं. 6 जुलाई को सोना 147,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी का भाव 236,500 रुपये प्रति किग्रा था.

एमसीएक्स पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 1286 रुपये यानी 0.90 प्रतिशत गिरावट के साथ 142,192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. जबकि चांदी का भाव यहां 3959 रुपये या 1.78 प्रतिशत टूटकर 218,705 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया.

विदेशी बाजार में भी धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी

वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. सोमवार को यूएस कॉमेक्स पर सोना 46.80 डॉलर यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 4,066.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी का भाव 1.58 डॉलर या 2.62 प्रतिशत गिरकर 58.59 डॉलर प्रति औंस हो गया.

दिल्ली-मुंबई समेत देश के चार प्रमुख शहरों में कीमत

राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों प्रमुख महानगरों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. सोमवार को दिल्ली में सोना 1330 रुपये तो चांदी 4000 रुपये टूटकर कारोबार करती दिखी. उसके बाद 22 कैरेट गोल्ड का भाव 130,341 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने की कीमत 142,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गईं. वहीं चांदी का भाव 218,210 रुपये प्रति किग्रा पर गया.

  • वहीं मुंबई में सोना 1430 और चांदी 4380 रुपये गिरकर ट्रेड करती दिखी. उसके बाद सोना (22 कैरेट) 130,478 और 24 कैरेट गोल्ड 142,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 218,210 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया.
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोना 130,313 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 142,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि चांदी 217,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.
  • चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 130,863 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 142,760 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव 218,850 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान जंग ने फिर बढ़ाई मुश्किल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

देश के अन्य प्रमुख शहरों में भाव

  • नोएडा-           सोना (22 कैरेट)- 130,598,        24 कैरेट- 142,470    चांदी- 218,640
  • गुरुग्राम-         सोना (22 कैरेट)- 130,488,        24 कैरेट- 142,350,   चांदी- 218,350
  • गाजियाबाद-    सोना (22 कैरेट)- 130,598         24 कैरेट- 142,470,   चांदी- 218,640
  • लखनऊ-        सोना (22 कैरेट)-  130,552,       24 कैरेट- 142,420,   चांदी- 218,470
  • पटना-            सोना (22 कैरेट)- 130,451,        24 कैरेट- 142,310,   चांदी- 218,300
  • जयपुर-           सोना (22 कैरेट)- 130,506,        24 कैरेट- 142,370,   चांदी- 218,380
  • चंडीगढ़-         सोना (22 कैरेट)- 130,524,        24 कैरेट- 142,390,   चांदी- 218,410
  • भोपाल-           सोना (22 कैरेट)- 130,698,        24 कैरेट- 142,580,  चांदी- 218,820

ये भी पढ़ें: Stock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 650 अंक की गिरावट, निफ्टी भी हुआ धड़ाम