August 22, 2026

बंपर सब्सक्रिप्शन, शानदार GMP, निवेशकों को मुनाफा देगा यह आईपीओ?

Aug 22, 2026 02:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 31.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला
  •  इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP अभी +19 है
आईपीओ का अलॉटमेंट 24 अगस्त को

आईपीओ का अलॉटमेंट 24 अगस्त को तय किया गया

Gaja Alternative IPO: आईपीओ मार्केट के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, अगले हफ्ते कुछ कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होंगे तो कुछ का अलॉटमेंट होने वाला है। ऐसा ही एक आईपीओ एसेट मैनेजमेट कंपनी गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का है। इस कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट 24 अगस्त को तय किया गया है।

आईपीओ का सब्सक्रिप्शन

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 31.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 550 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेश 2,53,28,946 शेयरों के मुकाबले 79,35,33,846 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी को 62.35 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 43.58 गुना और खुदरा निवेशकों को 11.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP अभी +19 है। IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर और मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर, लिस्टिंग के समय कंपनी के शेयर की अनुमानित कीमत ₹179 प्रति शेयर है, जो ₹160 के IPO प्राइस से 11.88% अधिक है। पिछले दस सेशन में ग्रे मार्केट की हलचल को देखते हुए GMP ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद है। बता दें कि आईपीओ में 450 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और 100 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। नए शेयर इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए कोष में लगाने और सामान्य निगमित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कहां चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए अप्लाई किया है, वे गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ के रजिस्ट्रार पोर्टल - MUFG Intime India Private Ltd (Link Intime India Private Ltd) - पर अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं। IPO अलॉटमेंट स्टेटस में अलॉट किए गए शेयरों की संख्या भी देखी जा सकती है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिले, उनके लिए कंपनी रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी। अलॉट किए गए शेयर पाने वालों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।

स्टेटस कैसे चेक करें?

स्टेप 1: IPO रजिस्ट्रार 'Link Intime India Private Ltd.' की वेबसाइट पर जाएं: Link Intime IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज - https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html

स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से संबंधित IPO चुनें। IPO का नाम तभी दिखाई देगा जब अलॉटमेंट का आधार तय हो जाएगा।

स्टेप 3: अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए उपलब्ध विकल्पों में से कोई एक चुनें: एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या PAN

स्टेप 4: एप्लीकेशन का प्रकार चुनें — ASBA या नॉन-ASBA

स्टेप 5: चुने गए विकल्प के आधार पर जरूरी जानकारी डालें

स्टेप 6: कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें और अपना IPO अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें