Sep 04, 2026 05:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

गूगग ने एक ब्लॉग पोस्ट में नए फीचर्स की घोषणा की और बताया कि जेमिनी के नए वॉयस टूल्स वर्कस्पेस में लाए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये टूल्स यूजर्स को सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ्ट तैयार करने, इनबॉक्स में जानकारी खोजने और आइडियाज को रिकॉर्ड करने में मदद कर सकते हैं।

Gmail Live के वॉयस फीचर की मदद से, आप बस जेमिनी से सवाल पूछकर अपने इनबॉक्स में कुछ भी खोज सकते हैं।
अब Gmail चलाने में आपको डबल मजा आने वाला है। अब यूजर बोलकर ईमेल ढूंढ सकेंगे, डॉक्यूमेंट क्रिएट कर सकेंगे। गूगल ने जीमेल में एआई फीचर्स को जोड़ा है। अब आप काम पूरे करने के लिए Gemini AI से बात कर सकते हैं। दरअसल, गूगल ने Gmail, Docs और Keep में नए वॉयस फीचर जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर सिर्फ बोलकर ईमेल खोज सकते हैं, डॉक्यूमेंट बना सकते हैं और नोट ऑर्गनाइज कर सकते हैं। आइडिया सिंपल है। सब कुछ टाइप करने के बजाय, अब आप बोलकर गूगल वर्कस्पेस पर अपने काम पूरे कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
गूगग ने एक ब्लॉग पोस्ट में नए फीचर्स की घोषणा की और बताया कि जेमिनी के नए वॉयस टूल्स वर्कस्पेस में लाए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये टूल्स यूजर्स को सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ्ट तैयार करने, इनबॉक्स में जानकारी खोजने और आइडियाज को रिकॉर्ड करने में मदद कर सकते हैं।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी कि "Gemini के नए वॉयस फीचर आ रहे हैं, जिनसे आप बातचीत करते हुए ही अपने जीमेल इनबॉक्स में कुछ भी खोज सकते हैं, Keep में अपने विचारों और कामों को ऑर्गनाइज कर सकते हैं और नए Docs बना सकते हैं। यह अपडेट अभी गूगल AI सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया जा रहा है!"
चलिए डिटेल में जानते हैं कि यूजर Gemini AI के साथ नए वॉयस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे...
इस अपडेट से Google Workspace में तीन नए वॉयस-बेस्ड फीचर आ रहे हैं: Gmail Live, Docs Live और Keep Live। हर फीचर का काम अलग है, लेकिन मकसद एक ही है। आप बोलते हैं और Gemini काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
Gmail Live
सबसे पहले है Gmail Live। जीमेल लाइव के वॉयस फीचर की मदद से, आप बस जेमिनी से सवाल पूछकर अपने इनबॉक्स में कुछ भी खोज सकते हैं। अलग-अलग ईमेल खोलने या लंबी बातचीत (थ्रेड) को स्क्रॉल करने के बजाय, आप बस ऐसा कुछ पूछ सकते हैं, जैसे "मेरी फ्लाइट का गेट नंबर क्या है?" या "इस हफ्ते मेरे बच्चे के स्कूल में क्या हो रहा है?" जीमेल लाइव आपके इनबॉक्स में खोज करता है और आपको जरूरी जानकारी देता है।
Docs Live
इसके बाद डॉक्स लाइव है, जिसे गूगल 'हैंड्स-फ्री थॉट पार्टनर' कहता है। अगर आपके मन में कोई आइडिया है लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो आप बस डॉक्स लाइव से बात करके अपने विचार बता सकते हैं। इसके बाद जेमिनी आपके विचारों को एक ऑर्गनाइज और संदर्भ को समझने वाले डॉक्यूमेंट में बदल सकता है। आपकी परमिशन से, डॉक्स लाइव जीमेल, ड्राइव, चैट और वेब से जरूरी जानकारी भी ले सकता है। गूगल का कहना है कि यह ब्रेनस्टॉर्मिंग, आउटलाइन बनाने और यहां तक कि पहला ड्राफ्ट तैयार करते समय टोन को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है।
Keep Live
जैसा कि नाम से पता चलता है, यह गूगल कीप में काम करता है और आपके विचारों को तेजी से नोट करने के लिए बनाया गया है। आप बस अपने मन की बात बोल सकते हैं, और जेमिनी आपके विचारों को ऑर्गनाइज नोट्स, लिस्ट और करने लायक कामों में बदल सकता है।
कब मिलेगा यह फीचर
जेमिनी AI में नए वॉयस फीचर इस हफ्ते रोलआउट हो रहे हैं। Gmail Live और Keep Live, गूगल AI प्लेस, प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध हैं, जबकि Docs Live, प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये फीचर जल्द ही गूगल वर्कस्पेस के बिजनेस कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे।