September 22, 2026

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU रेड: पटना में घर बंद, टीम कर रही इंतजार; आय से 3.12 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला - Patna News

पटना39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की।

EOU की टीम ने वैशाली और पटना के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। साथ ही वैशाली स्थित उनके पैतृक आवास पर भी दबिश दी गई है।

कमलेश कुमार पर आय से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। जो उनकी आय से 103 प्रतिशत ज्यादा है।

टीम मंगलवार सुबह करीब 7 बजे राजीव नगर स्थित मेघा बिल्डिंग पर भी पहुंची है, लेकिन यहां ताला लगा है। टीम करीब 5 घंटे से यहां इंतजार कर रही है।

घर के बाहर बैठी जांच एजेंसी की टीम

पटना के राजीव नगर के मेघा 25/C के आवास पर 12 सदस्यीय टीम अहले सुबह 7 बजे से पहुंची हुई है, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है। जिसके कारण टीम पिछले साढ़े 4 घंटे से बैठी है। यह मकान G+5 है।

घर के बाहर इंतजार करती EOU की टीम।

घर के बाहर इंतजार करती EOU की टीम।

21 सितंबर को दर्ज हुई FIR

EOU थाना में 21 सितंबर 2026 को कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद EOU ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके आधार पर 22 सितंबर की सुबह चारों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई।

--------------

ये खबर भी पढ़ें

इंजीनियर का पटना में 10 करोड़ का लिफ्ट वाला बंगला:नौबतपुर-दानापुर में 7 प्लॉट, नोएडा में फ्लैट; पत्नी-सास के नाम खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पटना, एम्स के पीछे फुलवारीशरीफ, एजी कॉलोनी और पूर्णिया स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई में अफसर के ठिकानों से 5 मंजिला लिफ्ट वाला आलीशान बंगला, 7 प्लॉट, फ्लैट, नकद और सोने-हीरे के गहने मिले हैं। इंजीनियर ने तमाम अचल संपत्तियां पत्नी उषा देवी और सास के नाम पर साल 2011 से 2025 के बीच खरीदी हैं। पूरी खबर पढ़ें

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे एक्टर सोनू सूद: बिहार के 15 जिलों में अभी भी बाढ़ का असर, आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

    बिहार के 15 जिलों में अभी भी बाढ़ का असर, आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 30 साल का करियर, संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड: 'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान; बिहार की 4 हस्तियों को आज राष्ट्रपति देंगी अवॉर्ड

    'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान; बिहार की 4 हस्तियों को आज राष्ट्रपति देंगी अवॉर्ड|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    पाकिस्तान में कैसे बनती फेक करेंसी–भारत आने का रूट डिकोड: रिपोर्टर को एजेंसी का आदमी समझकर मारने की तैयारी; ₹1.5 लाख देखकर भरोसा

    रिपोर्टर को एजेंसी का आदमी समझकर मारने की तैयारी; ₹1.5 लाख देखकर भरोसा|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar4:08
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जापान क्रिकेट टीम में बिहार के अभिषेक आनंद: IITian से बने क्रिकेटर, जापान जाने के लिए 2 घंटे मिला था समय, बोले-बिहारी कहां नहीं है भाई!

    1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर