लुधियाना में फिरोजपुर मार्कफेड के जीएम सुरजीत सिंह को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और उनसे कैश छीनने के बाद मोबाइल से करीब 2 लाख रुपए पेटीएम के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी उनका म
.
गंभीर रूप से घायल GM को इलाज के लिए DMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके शरीर में तीन से चार फ्रैक्चर हैं। घटना के बाद पीड़ित का परिवार और उनके सहकर्मी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी देते हुए घायल GM सुरजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर।
अब पत्नी की जुबानी जानिए कहानी…
- गाड़ी को टक्कर मारकर रोका: घायल जीएम सुरजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर ने बताया कि उनके पति बुधवार को ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। तभी जगराओं के पास रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। कुछ लोग उनकी गाड़ी में जबरन सवार हो गए और पैसों की मांग करने लगे।
- पहले पैसों की मांग की, फिर पीटा: पत्नी के मुताबिक, GM ने आरोपियों को बताया कि उनके पास ज्यादा कैश नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उनके पास मौजूद थोड़ी-बहुत नकदी भी ले ली और मारपीट कर उनके मोबाइल से करीब 2 लाख रुपए पेटीएम के जरिए ट्रांसफर करवा लिए।
- मोबाइल और पर्स भी ले गए आरोपी: आरोपियों ने पैसे ट्रांसफर करवाने के बाद पीड़ित का मोबाइल और पर्स भी कथित तौर पर छीन लिया। मारपीट में घायल जीएम किसी तरह अपने घर पहुंचे। उनकी हालत देखकर परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके शरीर में तीन से चार फ्रैक्चर हैं।
- पत्नी बोली- ऐसे हालात में लोग नौकरी कैसे करेंगे: पीड़ित की पत्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर नौकरी करने वाले लोग भी रास्ते में सुरक्षित नहीं हैं तो लोग किस तरह अपनी ड्यूटी करेंगे। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार को इंसाफ दिलाने की अपील की।
- सहकर्मी बोले- घटना की गंभीरता से हो जांच: वहीं, जीएम के कार्यालय में काम करने वाले सहकर्मी जय गाबा ने कहा कि उन्हें रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा गया। उनसे पैसे भी छीने गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि नौकरीपेशा लोगों को रास्ते में इस तरह निशाना बनाया जाएगा तो उनके मन में सुरक्षा को लेकर डर पैदा होना स्वाभाविक है।
परिवार और सहकर्मियों ने कार्रवाई की मांग की
घटना के बाद पीड़ित का परिवार और उनके सहकर्मी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।